बीकानेर

शाम 5 बजे तक 56.13 प्रतिशत मतदान, अनूपगढ़ में सबसे ज्यादा

बीकानेर. प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सोमवार को दूसरे चरण का मतदान चल रहे है।
less than 1 minute read
May 06, 2019
56.13 percent voting till 5 pm, highest in Anupgarh
शाम 5 बजे तक 56.13 प्रतिशत मतदान, अनूपगढ़ में सबसे ज्यादा

बीकानेर. प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सोमवार को दूसरे चरण का मतदान चल रहे है। जिसमें बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में सुबह से ही बूथों पर लोगों में मतदान करने के लिए भारी उत्साह देखने को मिला। दोपहर में भीषण गर्मी के बावजूद भी मतदान के लिए महिलाओं व पुरूषों की लम्बी लाइनें देखने को मिली। शाम 5 बजे तक बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में 56.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। खाजूवाला में 56.38 प्रतिशत, बीकानेर पश्चिम में65.57 प्रतिशत, कोलायत में 47.59 प्रतिशत, बीकानेर पूर्व में 61.26 प्रतिशत, लूणकरणसर में 53.52प्रतिशत, श्रीडूंगरगढ़ में 46.91 प्र्रतिशत, नोखा में44.20 प्रतिशत व अनूपगढ़ में 71.59प्रतिशत मतदान हुआ है। लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदान अभी तक अनूपगढ़ क्षेत्र में हुआ है जबकि सबसे कम नोखा में

जब जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता की व्हील चेयर खुद चलाई

बीकानेर। आदर्श कॉलोनी में मतदान केन्द्र संख्या 116 पर वोट डालने आए निशक्तजन मोहनलाल वर्मा उस समय गदगद हो गए जब जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वयं उनकी व्हीलचेयर को मतदान स्थल तक पहुंचाया।जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पाल गौतम सोमवार को आदर्श कॉलोनी सहित मुक्ताप्रसाद नगर और जयनारायण व्यास कॉलोनी के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने निशक्तजनों और महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे मतदान कार्यों का जायजा लिया।

कुमार पाल गौतम आदर्श कॉलोनी के बूथ पर पहुंचे तो मोहनलाल वर्मा वहां पहुंचे ही थे। गौतम ने उसी समय उनकी व्हील चेयर को थामा और चलाते हुए मतदान स्थल तक ले गए। वर्मा को जब पता चला कि उनकी व्हीलचेयर चलाने वाले कोई और नहीं बल्कि स्वयं जिला निर्वाचन अधिकारी है तो उन्होंने गौतम का दिल से आभार व्यक्त किया।

Updated on:
06 May 2019 06:02 pm
Published on:
06 May 2019 06:02 pm