बीकानेर

रोडवेज बस व ट्रक में भिड़न्त, बाल-बाल बची सवारियां

ट्रक चालक की गफलत हुआ हादसा  
less than 1 minute read
accident in bikaner
रोडवेज बस व ट्रक में भिड़न्त, बाल-बाल बची सवारियां

लूणकरनसर. राष्ट्रीय राजमार्ग-६२ पर बुधवार शाम को दोपहर बाद रोडवेज बस व एक ट्रक की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि दोनों वाहनों की भिड़न्त में बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में सवार तीन-चार यात्रियों के मामूली चोटें आई है। सीआइ अशोक कुमार बिश्नोई के अनुसार बीकानेर से लुधियाना चलने वाली रोडवेज बस बुधवार को दोपहर करीब ३.४५ बजे लुधियाना से बीकानेर की तरफ जा रही थी तथा इस दौरान धीरेरां गांव के बस स्टैण्ड के पास धीरे-धीरे चल रही बस को पीछे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

हादसे में ट्रक में सवार दूसरे चालक जोगेन्द्र समेत दो-तीन सवारियों के मामूली चोटें आई। इसके अलावा रोडवेज बस के पीछे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा शीशे समेत अन्य सामान भी टूट गया। हादसे में ट्रक का आगे हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद एएसआइ लालचंद सारण के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को १०८ एम्बुलैंस की मदद से लूणकरनसर के अस्पताल में भर्ती करवाकर मरहम-पट्टी के बाद छुट्टी कर दी गई।

उधर बस के चालक बीकानेर के पटेलनगर निवासी विनोद कुमार (४५) पुत्र पदमाराम जाट ने ट्रक चालक बरनाला के रायकोट निवासी गुरदीप सिंह के खिलाफ गफलत व लापरवाही से ट्रक चलाकर सवारियों की जान-जोखिम में डालने का मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त किया है।

Published on:
13 Dec 2018 09:27 am