बीकानेर

मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी, एक की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग-११ पर एक मोटरसाइकिल सवार दो जनों को पीछे से आई गाड़ी ने टक्कर मारी जिससे एक युवक की मौत हो गई व दूसरा घायल हो गया।
less than 1 minute read
Aug 10, 2019
accident in bikaner
मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी, एक की मौत

नापासर. राष्ट्रीय राजमार्ग-११ पर एक मोटरसाइकिल सवार दो जनों को पीछे से आई गाड़ी ने टक्कर मारी जिससे एक युवक की मौत हो गई व दूसरा घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के संबंध में कोजाराम जाट निवासी बाधनूं ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह तथा उसका दोस्त पूनमचन्द नोरंगदेसर गए थे। रात्रि में पौने बारह बजे वापस आते समय बाइपास से पहले पीछे से तेज गति व लापरवाही से गाड़ी चला रहे चालक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी जिससे उसे व पूनमचन्द को गंभीर चोटे आई। पीछे दूसरी बाइक पर आ रहे कैलाश लेघा व सीताराम कस्वां ने निजी वाहन से दोनों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां पर पूनमचन्द को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल जेठाराम ने शुरू कर दी है।

गाड़ी को टक्कर मारी, पुलिस से उलझे

नापासर. राष्ट्रीय राजमार्ग-११ पर गुरुवार को दो गाडिय़ों में आपसी टक्कर हुई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक होटल के मालिक ने गाडिय़ां बीकानेर की तरफ भगा ले जाने के बारे में जानकारी दी। हैड कांस्टेबल बीरबलसिंह मय जाब्ते शुक्रवार को जब दुबारा हाइवे पर पहुंचे तो एक जगह सड़क किनारे हरे रंग की गाड़ी खड़ी थी जो आगे से क्षतिग्रस्त थी। पुलिस ने गाड़ी के अंदर बैठे चार युवको से पूछताछ की तो वे पुलिसवालों के सामने हो गए। समझाइश करने पर भी नहीं मानने पर पुलिस ने धारा 151 के तहत राजाराम विश्नोई निवासी कुदसु, सुखराम जाट निवासी रूणिया बड़ा बास, विनोद कुमार विश्नोई निवासी देसलसर, हरिसिंह विश्नोई निवासी कुदसु को गिरफ्तार किया गया।

Published on:
10 Aug 2019 06:06 am