बीकानेर

कार से दो लाख रुपए बरामद, स्टेटिक निगरानी दल की दूसरी कार्रवाई

महाजन. महाजन बस स्टैण्ड पर पुलिस थाने के आगे स्थापित स्टेटिक निगरानी दल के चैक पोस्ट पर शनिवार को वाहनों की तलाशी के दौरान एक कार से दो लाख की राशि संदिग्ध मानकर जब्त की गई है।
less than 1 minute read
Nov 18, 2018
Action of static surveillance team
Action of static surveillance team

महाजन. महाजन बस स्टैण्ड पर पुलिस थाने के आगे स्थापित स्टेटिक निगरानी दल के चैक पोस्ट पर शनिवार को वाहनों की तलाशी के दौरान एक कार से दो लाख की राशि संदिग्ध मानकर जब्त की गई है। निगरानी दल के कार्यपालक मजिस्ट्रेट लालचन्द बिश्नोई ने बताया कि चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच के दौरान बीकानेर की ओर से आ रही एक कार को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें दो लाख रुपए मिले। कार चालक व उसके साथी से रुपयों के बारे में पूछताछ करने पर उन्होंने कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया।

इस मामले की जानकारी निगरानी दल ने बीकानेर एडीएम को दी तो उन्होंने राशि जब्त करने के निर्देश दिए। एडीएम के निर्देश पर टीम ने राशि जब्त कर कार को छोड़ दिया। कार्रवाई में निगरानी दल के लाल चंद बिश्नोई, हेड कांस्टेबल नियाज़ मोहम्मद, कांस्टेबल नंदलाल, मुकेश व चाननराम ने अंजाम दिया। उक्त राशि हिमांशु शर्मा निवासी नागपाल कॉलोनी श्रीगंगानगर से जब्त की गई।

Published on:
18 Nov 2018 10:09 am