बीकानेर

टिड्डियों का फिर हमला, किसान घबराए

bikaner news- लाखनसर गांव में टिड्डियों ने एक बार फिर हमला बोला है। इससे किसानों की नीद उड़ गई। किसान शौकत अली ने बताया कि महाजन फील्ड फायरिंग रेंज की ओर से टिड्डियों का दल आया और चक एक आरएसएम में धावा बोला है।
less than 1 minute read
Oct 02, 2019
Locusts attack
टिड्डियों का फिर हमला, किसान घबराए

मंडी 465 आरडी. लाखनसर गांव में टिड्डियों ने एक बार फिर हमला बोला है। इससे किसानों की नीद उड़ गई। किसान शौकत अली ने बताया कि महाजन फील्ड फायरिंग रेंज की ओर से टिड्डियों का दल आया और चक एक आरएसएम में धावा बोला है। इस पर किसानों ने अपने स्तर पर टिड्डियों को उड़ाया। इसके बाद टिड्डी दल ने कृष्णनगर गांव की ओर रुख किया। वहां से रेंज की मुड़ गई। उधर कृषि विभाग के अधिकारियों को इस बारे सूचना दी गईं।

इस पर विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा टिड्डियों को मारने की कार्रवाई की गई। सहायक कृषि अधिकारी प्रेम कुमार भांभू ने बताया कि यह दल करणीसर की ओर से वाया महादेववाली, रामनगर होते हुए यहां आया है जो करीब तीन किमी की चौड़ाई में फैला है। इसको मारने के लिए स्प्रे की जा रही है। उधर, संसारदेसर पंचायत में भी टिड्डी के फाके की जानकारी किसानों ने दी है।

Published on:
02 Oct 2019 06:06 am