बीकानेर

40 ग्राम स्मैक के साथ तीन को पकड़ा

कोलायत. बज्जू क्षेत्र में पुलिस ने रविवार रात एक कार जब्त कर उसमें सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से ४० ग्राम स्मैक बरामद की। थानाधिकारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान इस कार को रोक कर तलाशी ली गई। कार में जोधपुर जिले के बाप निवासी खुशाल चंद, नेमी चंद और रमेश कुमार सवार थे। इनके पास से स्मैक बरामद होने पर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है।
2 min read
Oct 22, 2018
Arrested three with 40 grams of smack

पोस्त तस्करी का आरोपित पांच दिन की रिमांड पर
बीकानेर. ट्रक भर कर डोडा-पोस्त तस्करी कर ले जा रहे आरोपित को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। कोलायत एसएचओ जगदीश ङ्क्षसह ने बताया कि आरोपित रामगोपाल बिश्नोई को रविवार को बीकानेर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे २६ अक्टूबर तक रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। मामले की जांच बज्जू सीआई विक्रमसिंह चौहान को सौंपी गई है। गौरतलब है कि शनिवार को कोलायत पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक नाकाबंदी तोड़कर ट्रक भगा ले गया। पुलिस ने १५-२० किलोमीटर तक ट्रक का पीछा कर पकड़ा। इस दरम्यिान ट्रक चालक ने दो बार पुलिस की जीप पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश भी की। पुलिस ने ट्रक रुकवाने के बाद तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें बैग लदे हुए थे, जिनमें डोडा-पोस्त का चूरा भरा था। पुलिस ने सभी १०७ बैग जब्त कर ट्रक चालक रामगोपाल बिश्नोई, प्रदीप गोदारा, राकेश बिश्नोई, श्रवणसिंह राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज किया।

कोलायत क्षेत्र में दूसरी बड़ी कार्रवाई
जिला पुलिस ने विधानसभा चुनावों के मद्देनजर काफी सख्ती से नाकाबंदी कर रही है। एक सप्ताह में ही कोलायत पुलिस ने दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। कोलायत व बीछवाल पुलिस ने १८ अक्टूबर को गुरुगांव स्थित गुरुद्वारे से पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाशसिंह बादल की हत्या की साजिश रचने वाले आतंकवादी जर्मन ङ्क्षसह को पकड़ा। अब करीब एक करोड़ की कीमत का डोडा-पोस्त जब्त किया।

Updated on:
22 Oct 2018 11:55 am
Published on:
22 Oct 2018 11:55 am