बीकानेर

अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे को लेकर आयी ये बड़ी खबर, जानने के लिए करें क्लिक

अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे को लेकर आयी ये बड़ी खबर, जानने के लिए करें क्लिक
2 min read
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot

बीकानेर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बीकानेर दौरा स्थगित हो गया है। वे २२ अगस्त को बीकानेर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन को लेकर जारी राष्ट्रीय शोक के चलते उन्होंने अपना दौरा स्थगित किया है। उन्होंने इसकी पुष्टि अपने सोशल मीडिया एकाउंट से दी है।

गहलोत २२ अगस्त को हीरेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे। उसी दिन उनका बज्जू में कार्यक्रम था। उधर, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के बीकानेर आने को लेकर भी असंमजस बना हुआ है। उनका बीकानेर आने का २१ व २२ अगस्त का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन २१ अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ में होने वाले युवा सम्मेलन की तिथि दो दिन बढऩे से उनके आने की अधिकारिक सूचना नहीं आई है।

हालांकि यूथ कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने उनके २३ अगस्त को आने की पुष्टि की है। सियाग ने बताया कि सोमवार को ही पायलट से हुई बातचीत हुई थी। उन्होंने २३ अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ में प्रस्तावित युवा सम्मेलन में आने की सहमति दी है।

इनकी रहेगी उपस्थिति
सियाग ने बताया कि युवा सम्मेलन में सचिन पायलट के साथ युकां के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास, युकां के अशोक चांदना, देवेन्द्र कादयान, राष्ट्रीय सचिव व बीकानेर प्रभारी विनीत कम्बोज, अविनाश पाण्डे आदि के आने की संभावना है।

गहलोत समर्थक निराश
अशोक गहलोत का प्रस्तावित दौरा स्थगित होने के बाद उनके समर्थकों में निराशा छाई हुई है। गहलोत का बीकानेर में लम्बे समय बाद कार्यक्रम होना था। उधर, कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी गहलोत के आगमन को देखते हुए अपने शक्ति प्रदर्शन को लेकर उत्साहित थे, लेकिन उनकी मंशा पर भी पानी फिर गया। बताया जाता है कि दो धड़ों में बंटे कांग्रेसी गहलोत के आने की खबर के बाद से ही अपने शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुटे थे।

संभाग प्रभारी ने जताई असमर्थता
ईद के चलते युवा सम्मेलन में राजस्थान सह प्रभारी और बीकानेर संभाग प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने भी श्रीडूंगरगढ़ आने में असमर्थता जताई है।

Published on:
21 Aug 2018 08:28 am