बीकानेर

श्रीडूंगरगढ़ में बस कंडक्टर पर जानलेवा हमला

बीकानेर.श्रीडूंरगढ़ के पास सोमवार को एक बस कंडक्टर को कुछ लोगों ने लाठियों से मारपीट कर घायल कर दिया।
less than 1 minute read
attack on bus conductor in Sreedungargarh
श्रीडूंगरगढ़ में बस कंडक्टर पर जानलेवा हमला

बीकानेर.श्रीडूंरगढ़ के पास सोमवार को एक बस कंडक्टर को कुछ लोगों ने लाठियों से मारपीट कर घायल कर दिया। इस बारे में आठ जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। जानकारी के अनुसार बाना निवासी परिचालक अशोक कुमार बस के साथ जा रहा था। बेणीसर बस स्टैंड से कुछ पहले दो युवकों ने बस को रुकवाया और कुछ लोग वहां आ गए। इस दौरान लाठी-सरियों से अशोक कुमार से मारपीट की। बाद में अशोक कुमार ने पर्चा बयान के आधार पर आठ जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Published on:
27 May 2019 11:49 am