बीकानेर

बीकानेर – बाइक फिसलने से एक की मौत, दो घायल

Bikaner news- पूगल थाना क्षेत्र में एक बाइक फिसलने से एक जने की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए।
less than 1 minute read
Aug 13, 2019
Bikaner- a man dies due to bike slipping
बीकानेर - बाइक फिसलने से एक की मौत, दो घायल

बीकानेर. पूगल थाना क्षेत्र में एक बाइक फिसलने से एक जने की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए। दोनों घायलों को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया। जानकारी के अनुसार तीन कही जा रहे थे इस दौरान बाइक फिसल गयी जिससे एक जने की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। मृतक के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसा देर रात का बताया जा रहा है।

ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बीकानेर. कोटगेट थाना क्षेत्र में नागणेचेजी मंदिर के पास एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी व कोटगेट पुलिस मौके पर पहुंची। कोटगेट पुलिस के अनुसार सोनगिरी कुआं निवासी किशन पुत्र पूनमचंद माली सुबह नौ बजे बाइक लेकर काम पर जाने के लिए घर से निकला। नागणेचेजी मंदिर से कुछ दूरी पर वह ट्रेन के आगे कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। इस संबंध में मृतक के भांजे श्रीरामसर निवासी महावीर सोलंकी की रिपोर्ट पर कोटगेट थाने में मर्ग दर्ज की गई है।

Published on:
13 Aug 2019 11:11 am