बीकानेर

बस व ट्रक की भिड़ंत, दो घायल

Bikaner news- राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर बामनवाली के समीप बुधवार दोपहर लोक परिवहन बस व ट्रक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो जने गंभीर घायल हो गए।
less than 1 minute read
Aug 22, 2019
bikaner- Bus and truck collision, two injured
बस व ट्रक की भिड़ंत, दो घायल

लूणकरनसर. राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर बामनवाली के समीप बुधवार दोपहर लोक परिवहन बस व ट्रक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो जने गंभीर घायल हो गए। उन्हें 108एम्बुलेंस से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया।जानकारी के मुताबिक राजमार्ग-62 पर बामनवाली के शिव धोरा के पास बीकानेर से लूणकरनसर की ओर तेज गति से आ रही लोक परिवहन की बस ने ओवरटेक के चक्कर में सामने से आ रहे ट्रक को टक्कर मार दी।

हादसे में ट्रक में सवार नोखा के कांकड़ा निवासी चालक कैलाश बिश्नोई व जेगला निवासी दलीप बिश्नोई गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद बस का चालक बस को घटना स्थल पर छोड़ कर भाग गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महाजन से बीकानेर प्रसूता को लेकर जा रही १०८ एम्बुलेंस से घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया।

पिकअप की चपेट में आने से बालिका घायल

नोखा. कस्बे में हनुमान धोरे के पास बुधवार सुबह बस से उतरते समय एक बालिका पिकअप की चपेट में आने से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार प्रतीक्षा पुत्री रामस्वरूप बिश्नोई बस से नीचे उतरते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए बागड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया।

Published on:
22 Aug 2019 06:16 am