बीकानेर

जेल में आटा गूंथने वाली मशीन में आया बंदी का हाथ

Bikaner Central Jail- हादसा : अंगुलियों व कोहनी में फ्रैक्चर, ट्रोमा सेंटर में भर्ती  
less than 1 minute read
Oct 11, 2019
Bikaner Central Jail- captive hand in machine, one injured
जेल में आटा गूंथने वाली मशीन में आया बंदी का हाथ

बीकानेर. बीकानेर केन्द्रीय कारागार में गुरुवार सुबह हादसा हो गया। कारागार में आटा गूंथने वाली मशीन में एक बंदी का हाथ आ गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसका जेल के अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। बाद में सुरक्षा कर्मी उसे पीबीएम के ट्रोमा सेंटर लेकर आए, जहां उसे भर्ती कर लिया गया।


कारागार अधीक्षक परमजीतसिंह सिद्धू ने बताया कि झुंझुनूं के राणीसती मंदिर के पास रहने वाले मनोज कुमार पुत्र किशनलाल सैनी सुबह कारागार की मैस में लगी मशीन में आटा गूंथ रहा था। इस दौरान उसका मशीन में हाथ आ गया, जिससे उसकी अंगुलियों एवं कोहनी में फ्रैक्चर हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

एक महीने पहले ही आया था बंदी

बंदी मनोज को हाल ही झुंझुनूं कोर्ट ने ३०६ के मामले में सात साल की सजा सुनाई थी। उसे आठ या नौ सितंबर को बीकानेर केन्द्रीय कारागार में शिफ्ट किया गया था। कारागार अधीक्षक सिद्धू ने बताया कि हादसे के बाद मशीन को बंद कर अलग रखवा दिया गया है।

Published on:
11 Oct 2019 06:35 am