बीकानेर

परिवार गया शादी में, चोर ले उड़े जेवर-नकदी

परिवार गया शादी में, चोर ले उड़े जेवर-नकदी
less than 1 minute read
Mar 06, 2020
परिवार गया शादी में, चोर ले उड़े जेवर-नकदी
परिवार गया शादी में, चोर ले उड़े जेवर-नकदी

बीकानेर/नाल. नाल गांव में रहने वाला एक परिवार रिश्तेदारी में शादी के कारण गांव में गया हुआ था। पीछे से घर में घुसे चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर व नकदी ले उड़े। घटना का पता पीडि़त को चार मार्च को वापस लौटने पर चला। इस पर नाल पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया।परिवादी संजय कुमार बिश्नोई ने रिपोर्ट में बताया कि हरियाणा के फतेहाबाद में वे रिश्तेदार की शादी में परिवार सहित २७ फरवरी को गए थे। मकान की चाबी परिचित की दी गई थी।

तीन मार्च को सुबह पीडि़त के परिचित रामचन्द्र करीर ने फोन कर बताया कि घर के मुख्य गेट के ताले टूटे हुए हैं। बाद में उसने थाने को इत्तला दी। चार मार्च को पीडि़त ने बीकानेर पहुंच कर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि चोर घर से तीन तौला सोने का हाथ का कड़ा, साढ़े तीन तौले की चेन, दो अंगूठी, एक लाख ५० हजार रुपए नकद, चांदी की छह थाली सहित करीब पांच-छह किलो चांदी के जेवर व बर्तन चोर चुरा कर ले गए।

Published on:
06 Mar 2020 06:41 am