बीकानेर

बीकानेर दिल्ली कैंट वंदेभारत ट्रेन के लिए नया अपडेट, लालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची रैक

Bikaner Delhi Cantt Vande Bharat Train : बीकानेर दिल्ली कैंट वंदेभारत ट्रेन के लिए नया अपडेट। रविवार रात करीब 8 बजे यह ट्रेन बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंची और यहां से इसे लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर भेजा गया।
less than 1 minute read
Bikaner Delhi Cantt Vande Bharat Train New Update Rack reached Lalgarh Railway Station know more
बीकानेर से दिल्ली तक दौड़ेगी वंदे भारत, रैक पहुंचा स्टेशन। फोटो पत्रिका

Bikaner Delhi Cantt Vande Bharat Train : आधुनिक यात्री सुविधा युक्त वंदेभारत ट्रेन का बीकानेर से दिल्ली के बीच संचालन किया जाएगा। इसकी घोषणा के तीन दिन बाद ही रविवार को वंदेभारत ट्रेन की रैक बीकानेर पहुंच गई है। रात करीब 8 बजे यह ट्रेन बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंची और यहां से इसे लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर भेजा गया।

ट्रेन को लोगों ने उत्सुकता से देखा

बीकानेर स्टेशन से लालगढ़ स्टेशन जाने के दौरान बीकानेर शहर के बीच से गुजरती इस ट्रेन को लोगों ने उत्सुकता से देखा। रात को लोगों ने मोबाइल फोन में इसके वीडियो और फोटो भी लिए। इस ट्रेन के अगस्त माह में ही संचालन किए जाने की संभावना है।

प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे!

केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रविवार को पत्रकारों के समक्ष कहा कि जल्द ही वंदेभारत बीकानेर से दिल्ली के बीच शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे।

बीकानेर दिल्ली वंदेभारत का रूट

बीकानेर–दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस-(प्रस्तावित टाइम टेबल रेलवे सूत्रों के अनुसार)
स्टेशन का नाम - बीकानेर से दिल्ली कैंट - दिल्ली कैंट से बीकानेर
बीकानेर (BKN) प्रस्थान 05.45 = आगमन23.00
रतनगढ़ (RTGH) आगमन 07.18, प्रस्थान 07.20 = आगमन 20.53, प्रस्थान 20.55
चूरू (CUR) आगमन – 08:00, प्रस्थान – 08:05 = आगमन – 20:20, प्रस्थान – 20.:25
रेवाड़ी (RE) आगमन – 10:45 = प्रस्थान – 18:00
दिल्ली कैंट (DEC) आगमन – 11:50 = प्रस्थान – 16:45

अन्य जानकारी

कुल दूरी : 447.39 किमी
बीकानेर से दिल्ली कैंट : 06.05 घंटे
दिल्ली कैंट से बीकानेर : 06.15 घंटे

Updated on:
25 Aug 2025 08:01 am
Published on:
25 Aug 2025 08:01 am