बीकानेर

मार्ट में लगी आग, सामान जला

bikaner news- जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाने के सामने स्थित एक मेगा मार्ट में मंगलवार अलसुबह आग लग गई।
less than 1 minute read
Oct 02, 2019
fire in Mega Mart
मार्ट में लगी आग, सामान जला

बीकानेर. जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाने के सामने स्थित एक मेगा मार्ट में मंगलवार अलसुबह आग लग गई। आग से मार्ट में रखा सामान जल गया। नगर निगम के अग्निशमन दल ने दो दमकल गाडि़यों की मदद से करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। निगम अग्निशमन दल के कर्मचारी अभिषेक ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से सुबह करीब पौने छह बजे इस मेगा मार्ट में आग लगने की सूचना मिली।

आग पर नियंत्रण के लिए एक-एक दमकल गड़ी बीछवाल और मुरलीधर व्यास कॉलोनी अग्निशमन केन्द्र से यहां पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। दोनों गाडि़यों ने पानी के पांच फेरे कर आग पर काबू पाया। आग से जले सामान से क्षेत्र में धुंआ फैल गया व लोग यहां एकत्रित हो गए। थाना पुलिस के जवान यहां मौजूद रहे। निगम अग्निशमन दल में बाबूलाल, सत्यनारायण, राजीवकुमार, केशराराम आदि कर्मचारी शामिल रहे।

Published on:
02 Oct 2019 06:32 am