
बीकानेर. बीकानेर में तीन साल पहले शुरू हुआ पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र में अब शहरवासियों को पासपोर्ट बनाने को लेकर काफी क्रेज है। पिछले तीन सालों में 31 हजार से अधिक लोगों ने पासपोर्ट बनाए है। वहीं इनदिनों में पासपोर्ट बनाने में समय भी काफी लग रहा है। पहले पासपोर्ट एक माह तक आ जाता था, लेकिन अब डेढ़ से दो माह का समय लग रहा है।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इनदिनों पासपोर्ट काफी बनाए जा रहे है जिससे काफी समय लग रहा है। अधिकारियों ने बताया कि विदेश में पढ़ाई करने, कंपनियों से विदेश टूर मिलने तथा दोस्तों के साथ विदेश टूर पर जाने के लिए शहरवासी पासपोर्ट बना रहे है तथा इसके अलावा कई लोग तो अब आधारकार्ड बनाते ही तुरंत पासपोर्ट भी बना रहे है।
इससे यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हो जाता है। तीन साल पहले शुरू हुआ पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र को अभी तक पासपोर्ट सेवा केन्द्र का दर्जा नहीं दिया गया है। प्रदेश में सिर्फ चार जगह ही पासपोर्ट सेवा केन्द्र है इनमें सीकर, जोधपुर, जयपुर व उदयपुर है।
यहां सिर्फ दो ही काम
मुख्य डाकघर में चल रहे पासपोर्ट ऑफिस में पासपोर्ट बनाने के लिए सिर्फ दो ही काम हो रहे है। इनमें पासपोर्ट की फाइल बनाने का काम व पासपोर्ट बनाने के समय वेरिफाइ का काम होता है। इसके बाद पासपोर्ट की फाइल को जयपुर स्थित पासपोर्ट कार्यालय भेजा जाता है। जहां जयपुर में गारंटी ऑफिसर के पास फाइल भेजी जाती है। इसके बाद पासपोर्ट बनकर आता है।
इतनी लगती है राशि
15 साल से अधिक 1500 रुपए लगते है तथा 15 साल से नीचे के एक हजार रुपए लगते है। इनमें 15 साल से अधिक की 10 साल तक पासपोर्ट वैध होता है जबकि 15 साल से नीचे के पांच साल तक वैध रहता है।
यह है पिछले तीन सालों के आंकड़े
2017 (मार्च से)- 10,430
2018- 11,462
2019- 9128
पुरूष बना रहे सबसे ज्यादा पासपोर्ट
अधिकारियों ने बताया कि पासपोर्ट बनाने में सबसे ज्यादा पुरूष का क्रेज दिख रहा है। पासपोर्ट बनाने में सबसे ज्यादा पुरूषों के नाम आ रहे है। इनमें 50 प्रतिशत पुरूष के नाम आ रहे है तो 40 प्रतिशत महिलाओं के तथा 10 प्रतिशत बच्चों के पासपोर्ट बनाए जा रहे है।
इनका कहना है
पासपोर्ट के लिए शहरवासियों में ज्यादा क्रेज है। इनदिनों में पासपोर्ट बनाने में डेढ़ से दो माह का समय लग जाता है। पासपोर्ट बनाने में सभी आते है लेकिन पुरूषों की संख्या ज्यादा होती है।
रामनिवास मीणा, असिस्टेंट सुपरिडेंट, पासपोर्ट विभाग बीकानेर