बीकानेर

बारिश से ढहा कच्चा मकान, दबने से लड़की घायल

bikaner news- अरजनसर के पास चक 117 आरडी की है घटना  
less than 1 minute read
Aug 15, 2019
Bikaner- house collapse due to rain in mahajan
बारिश से ढहा कच्चा मकान, दबने से लड़की घायल

बारिश से ढहा कच्चा मकान, दबने से लड़की घायल

बीकानेर. महाजन. अरजनसर के पास चक 117 आरडी में बुधवार दोपहर को तेज बारिश के कारण एक कच्चे मकान की छत गिरने से उसके नीचे दबने से एक लड़की गम्भीर रूप से घायल हो गई। वहीं एक वृद्ध को भी चोट आई। अरजनसर के लक्ष्मीनारायण ओझा ने बताया कि दोपहर बाद हुई तेज बरसात के कारण चक 117 आरडी में भंवरलाल मेघवाल के कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिर गई। हादसे के वक्त परिवार के सदस्य मकान के अन्दर ही बैठे थे।

जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। हादसे में मकान में भंवरलाल की करीब १८ वर्षीय पुत्री नीलम मलबे में दब गई जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। परिवार के सदस्यों ने नीलम को मलबे से बाहर निकाला व सूरतगढ़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में परिवार के एक वृद्ध के भी हल्की चोट आई।

Published on:
15 Aug 2019 06:06 am