बीकानेर

15,500 मतों से आगे BJP के अर्जुनराम मेघवाल

बीकानेर लोकसभा सीट के trande आने शुरू
less than 1 minute read
May 23, 2019
bikaner Lok Sabha Election Result 2019 Live
15,500 मतों से आगे BJP के अर्जुनराम मेघवाल

बीकानेर. लोकसभा चुनाव के शुरुआती परिणाम में बीकानेर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक 15,500 मतों से
आगे चल रहे हैं। हालांकि अभी तक पहले राउण्ड की मतगणना ही चल रही है।
राजकीय पॉलीटेक्निकल महाविद्यालय में सुबह आठ बजे से ही मतगणना का दौर
शुरू हो गया था। मतगणना के रुझान जानने के लिए महाविद्यालय के आगे सुबह
आठ बजे से लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो चुकी थी। बीकानेर लोकसभा सीट से
भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल के सामने कांग्रेस के प्रत्याशी मदन गोपाल
मेघवाल खड़े थे। चुनावी परिणाम पर नजर डाली जाए तो पहले राउण्ड की मतगणना
में अर्जुनराम मेघवाल को बीकानेर पूर्व में ३६७१, बीकानेर पश्चिम से
२५००, नोखा ११२३, श्रीडूंगरगढ़ में ६४२, अनूपगढ़ में ४२५६, श्रीकोलायत
में ३००, खाजूवाला में १७६० वोट भाजपा प्रत्याशी के खाते में गिने गए
हैं।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह आठ बजे राजकीय पॉलीटेक्निकल
महाविद्यालय में मतगणना का पहला दौर शुरू हुआ था। महाविद्यालय परिसर में
अनाधिकृत व्यक्तियों को रोकने के लिए मुख्य द्वार पर पुलिस का कड़ा पहरा
देखा गया। यहां महिला पुलिस कर्मियों के साथ-साथ शस्त्रधारी पुलिस कर्मी
भी खड़े दिखाई दिए।

Published on:
23 May 2019 09:53 am