बीकानेर

bikaner Lok Sabha Election Result Live : दो लाख, तियालीस हजार वोटों की गिनती शेष

बीकानेर. बीकानेर लोकसभा क्षेत्र की मतगणना अब लगभग अंतिम चरण में है। दोपहर एकबजे तक दो लाख, तियालीस हजार मतों की गिनती शेष रह गई थी।
less than 1 minute read
bikaner Lok Sabha Election 2019 Result
दो लाख, तियालीस हजार वोटों की गिनती शेष

बीकानेर. बीकानेर लोकसभा क्षेत्र की मतगणना अब लगभग अंतिम चरण में है। दोपहर एक
बजे तक दो लाख, तियालीस हजार मतों की गिनती शेष रह गई थी। मतगणना के अब तक परिणाम पर नजर डालें तो भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल नौवें राउण्ड तक दो लाख, बारह हजार मतों से आगे चल रहे हैं। मतगणना के परिणाम को देखते हुए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की जीत तय मानी जा रही है। हालांकि अभी तक जीत की अधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। मतगणना के आंकड़ों पर गौर करें तो अर्जुनराम मेघवाल को नौवें चरण की गिनती तक ५१३८९७ मत मिले थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल के खाते में ३०१२६१ मत ही पड़े थे।

विरोध का नहीं दिखा असर

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की अगर इस बार जीत होती है तो वे बीकानेर के तीसरी बार लगातार सांसद बनेंगे। हालांकि इस बार केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को तीसरी बार टिकट मिलने के बाद अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं का विरोध झेलना पड़ा था। लेकिन परिणाम को देखकर प्रतीत होता है कि विरोधियों का असर चुनाव परिणाम में नहीं पड़ा। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा में श्रीकोलायत से एक राउण्ड में पिछड़ते दिखाई दिए थे, लेकिन बाद में यहां से भी वे बढ़त बनाते चले गए।

Published on:
23 May 2019 01:38 pm