बीकानेर

एमजीएम नहर में आया कटाव,खेत हुए जलमग्न

एमजीएम नहर में आया कटाव,खेत हुए जलमग्न
less than 1 minute read
May 14, 2020
एमजीएम नहर में आया कटाव,खेत हुए जलमग्न
एमजीएम नहर में आया कटाव,खेत हुए जलमग्न

छत्तरगढ़. मुख्य इंदिरा गांधी नहर परियोजना की आरडी-507 हैड से निकालने वाली आरजेडी नहर का एमजीएम माइनर बुधवार अलसुबह तेज अंधेड़ आने के कारण कचरा आने से नहर ओवरफ्लो हो कर टूट गई, जिससे नहर दो भागों में बंट गई। एमजीएम नहर की आरडी-17 के पास करीब ५० फुट लम्बा नहर में कटाव आया है। नहर में आए अचानक कटाव से आसपास के खेत जलमग्न हो गए। किसानों ने इसकी छत्तरगढ़़ सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव वर्मा ने किसानों की सूचना पर नहर की पानी सप्लाई तुरंत बंद करवाई।

सहायक अभियंता प्रवीण पाण्डेय ने सिंचाई विभाग की टीम साथ मौका स्थिति पर पहुंच कर नहर का मौका मुआयना किया। इस दौरान मौके पर मौजूद किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि नहर में पानी सूखने के बाद मरम्मत शुरू की जाएगी। किसान नेता धनराज धतरवाल और कमल यादव ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहर के किनारे झुके पेड़ व नहर में भरी मिट्टी के बारे में कई बार बताया जा चुका है। सिंचाई विभाग छत्तरगढ़़ के अधिकारी विभिन्न नहरों के रखरखाव के लिए विभाग पास बेलदारों की कमी होने का बहाना बना कर किसानों को टरका देते हैं।

-इनका कहना है

इस समय आंधी बरसात का मौसम होने व तेज आंधी के कारण नहरों में कचरा आने व छत्तरगढ़़ सिंचाई विभाग के अधीन 47 विभिन्न नहरों पर बेलदारों की भारी कमी के अभाव में नहरों की देखभाल पूरी तरह नहीं हो पा रही है। फिर भी पूरी कोशिश की जा रही है।
-संजीव वर्मा , अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग छत्तरगढ़़

Published on:
14 May 2020 06:06 am