बीकानेर

इमारत सील करने पहुंचा निगम दल खाली हाथ लौटा

bikaner news- आवासीय परिसर में नहीं मिली व्यावसायिक गतिविधियां  
less than 1 minute read
Oct 19, 2019
bikaner nagar nigam building seal action
इमारत सील करने पहुंचा निगम दल खाली हाथ लौटा

बीकानेर. सुदर्शना नगर क्षेत्र में आवासीय परिसर में व्यावसायिक गतिविधियों की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंचे निगम दल को खाली हाथ लौटना पड़ा। निगम को जिस इमारत की शिकायत की गई थी, उस परिसर में किसी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि नहीं होने पर निगम दल बिना सील की कार्रवाई के लौट गया।निगम उपायुक्त अलका बुरडक ने बताया कि सुदर्शना नगर में आवासीय परिसर में व्यावसायिक गतिविधियों की शिकायत के बाद आयुक्त के निर्देश पर निगम दल मौके पर पहुंचा, लेकिन वहां व्यावसायिक गतिविधियां नहीं हो रही थी।

इस पर इमारत को सील नहीं किया गया। वहीं परिसर निवासी ने इमारत में किसी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि नहीं करने की लिखित जानकारी निगम को दी है। दल के पहुंचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। निगम दल में अतिक्रमण शाखा प्रभारी मामराज चौधरी, इंस्पेक्टर हितेश यादव, लिपिक नौरंग लाल सहित होमगार्ड के जवान तथा पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा।

Published on:
19 Oct 2019 06:46 am