बीकानेर

कुछ देर में शुरू होगा मतदान

bikaner nagar nigam election 2019- नगर निगम चुनाव में शनिवार को मतदान होगा। मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कर सकेंगे।
2 min read
Nov 16, 2019
bikaner nagar nigam election 2019 Voting will start in some time
कुछ देर में शुरू होगा मतदान

बीकानेर. बीकानेर. नगर निगम चुनाव को लेकर अब से कुछ ही देर के बाद मतदान शुरू हो जायेगा। मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कर सकेंगे। निगम के 80 वार्डों में पार्षदों के लिए 334 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। निगम के 80 पार्षद चुनने के लिए 4 लाख 41 हजार 335 मतदाता420 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 2,27,426 पुरुष व महिला मतदाता 2,13,903 महिला मतदाता हैं। वहीं 6 थर्ड जेण्डर मतदाता भी शामिल हैं।

मतदान करवाने के लिए शुक्रवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज से मतदान दलों में शामिल 1793 कार्मिक निर्वाचन सामग्री व ईवीएम के साथ 420 मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए और शाम तक अपने केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी की। इससे पहले मतदान दल कार्मिकों को अंतिम प्रशिक्षण दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमारपाल गौतम ने इन कार्मिकों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शान्तिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव करवाने के लिए प्रशासन ने सभी व्यवस्था की हैं। इस दौरान पर्यवेक्षक नारायण सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एएच गौरी, रिटर्निंग अधिकारी मेघराज मीणा उपस्थित रहे।

मतदान पर मंथन
निकाय चुनाव से ठीक एक दिन पहले कई प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर वार्ड में मतदाताओं व होने वाले मतदान पर मंथन किया। देर रात तक चलती रही चर्चाओं में मतदाता सूचियों के अनुसार अपने पक्ष में व विपक्ष में होने वाले मतदान पर मंथन किया। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों के चलते होने वाले नुकसान व उनकी ओर से लिए जाने वाले वोट पर भी चर्चाए चलती रही। कई चुनावी कार्यालयों में प्रत्याशी समर्थक मतदाता सूचियों में घर-घर जनसम्पर्क के दौरान जुटाई जानकारी के आधार पर 'ओÓ, 'डीÓ पर विशेष नजर बनाए रहे। इनमें ओ के तहत बीकानेर से बाहर मतदाताओं व डी के तहत वे मतदाता जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनको चिह्नित करने के लिए सूचना स्वरूप शब्द लिखे गए।

वोटो में सेंध पर नजर

निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के समर्थक व कार्यकर्ता देर रात तक वार्ड में सक्रिय नजर आए। छोटे-छोटे दलों में वार्ड के लगभग हर गली-मोहल्ले, चाय-पान की दुकानों पर मौजूद समर्थक नजर बनाए रहे। वोट बैंक में सेंध की आशंका को लेकर कई प्रत्याशियों के समर्थक इसको लेकर विशेष सावधानी रखते नजर आए। प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों के समर्थकों व कार्यकर्ताओं के किसी गली-मोहल्ले में पहुंचने पर नजर बनाए रहे।

सौंपी जिम्मेदारियां, जुटे रहे रात तक
निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं व समर्थक देर रात तक मतदान की तैयारियों में जुटे रहे। मतदान को लेकर मतदान केन्द्र के अन्दर बैठने वाले पोलिंग अभिकर्ता, मतदान केन्द्र के बाहर टेबल पर बैठने वाले कार्यकर्ताओं, मतदाता सूचियों, मतदाता पर्ची आदि की तैयारियां की गई। मतदान के दौरान सुबह से शाम तक जुटे रहने वाले कार्यकर्ताओं व समर्थकों के चाय, नाश्ता व भोजन की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया गया। हर बूथ को लेकर कार्यकर्ताओं की टीम तय की गई।

Published on:
16 Nov 2019 06:33 am