बीकानेर

गंदे पानी को लेकर गुस्साए व्यापारी

तहसीलदार ने किया मौका निरीक्षण : छत्तरगढ़़ विकास समिति के नेतृत्व में दिया गया था ज्ञापन
less than 1 minute read
bikaner news
गंदे पानी को लेकर गुस्साए व्यापारी

छत्तरगढ़़. यहां मुख्य बाजार के शहीद भगतसिंह मार्केट में आस-पास के घरों का गंदा पानी छोडऩे परव्यापारियों ने उपखंड अधिकारी प्रमोद सीरवी को मौका स्थिति के बारे में अवगत करवाया। उपखंड अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार शाम तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार जाखड़ को मौका स्थिति का मुआयना करने मार्केट में घरों का गंदा पानी फैलाने वालों पाबंद करने का आदेश दिया। तहसीलदार जाखड़ ने हल्का गिरदावर, तहसील कर्मियों आदि के साथ निरीक्षण कर आस-पास के घरों के लोगों को स्थानीय व्यापारियों की मौजूदगी में पाबंद कर पानी निकासी की व्यवस्था अपने स्तर पर करने को आदेश दिया गया।

इस दौरान व्यापारियों द्वारा तहसीलदार जाखड़ से लापरवाह लोगों खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। गौरतलब है कि मुख्य बाजार में घरों के गंदे पानी की समस्याओं को लेकर छत्तरगढ़़ विकास समिति अध्यक्ष श्रवण भाम्भू नेतृत्व में व्यापारियों ने उपखंड अधिकारी प्रमोद सीरवी को गत दिनों ज्ञापन सौंपा गया था। इसमें इस समस्या का निस्तारण करने की मांग की गई थी।

Published on:
04 Feb 2019 08:03 pm