24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bikaner: खेत बेचकर घर में रखे ससुर के 22 लाख पर डोली दामाद की नीयत, दोस्तों संग मिलकर कर ली चोरी

बीकानेर के खाजूवाला में खेत बेचकर घर में रखे 22 लाख रुपए दामाद ने दो दोस्तों के साथ मिलकर चुरा लिए। ससुर की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी दामाद से 13.35 लाख रुपए बरामद किए हैं। शेष 9 लाख रुपए की तलाश जारी है।
2 min read
Google source verification
Bikaner

आरोपी गिरफ्तार (पत्रिका फोटो)

खाजूवाला (बीकानेर): रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक अजीबोगरीब मामला खाजूवाला थाना इलाके से सामने आया है। जहां एक दामाद ने अपने ही ससुर के घर में सेंध लगा दी। ससुर ने जमीन बेची तो दामाद की नीयत डोल गई। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ससुर के घर से 22 लाख रुपए कैश पार कर दिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से 13 लाख 35 हजार रुपए बरामद भी कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार, मामला चक 17 बीडी का है। यहां के रहने वाले गिरधारीराम मेघवाल ने हाल ही में अपना एक खेत बेचा था। खेत बेचने के बदले उन्हें 22 लाख रुपए नकद मिले थे, जिसे उन्होंने सुरक्षित समझकर अपने घर की अलमारी में रख दिया था।

नशेड़ी दामाद को लगी भनक

गिरधारीराम का दामाद सोहनलाल नायक, जो मूल रूप से गंगानगर का रहने वाला है, इन दिनों पास के ही एक खेत में मजदूरी करता था। सोहनलाल को नशा करने की लत थी। जब उसे ससुर के घर में मोटी रकम होने की भनक लगी, तो उसने यह बात अपने दो दोस्तों बूटा सिंह और दुलीचंद नायक को बताई।

दोनों दोस्तों ने सोहनलाल को उन रुपयों से बड़ा बिजनेस शुरू करने के हसीन सपने दिखाए। लालच में आकर दामाद ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ससुर के ही घर में चोरी की इस वारदात को अंजाम दे डाला।

ससुर को अगले ही दिन हो गया था शक

17 जून को जब गिरधारीराम को चोरी का पता चला, तो उन्होंने तुरंत खाजूवाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। गिरधारीराम को अगले ही दिन अपने दामाद और उसके दोस्तों पर पूरा शक हो गया था। उन्होंने नामजद एफआईआर दर्ज करवाई।

13.35 लाख बरामद, 9 लाख की तलाश जारी

पुलिस ने जब दामाद सोहनलाल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी के 13 लाख 35 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं। हालांकि, बाकी के करीब 9 लाख रुपए अभी गायब हैं। पुलिस अब आरोपियों से यह उगलवाने में जुटी है कि बाकी की रकम उन्होंने कहां छिपाई है।