9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bikaner Accident: बीकानेर में निजी स्कूल का वाहन पलटा, 16 बच्चे घायल, 14 पीबीएम रेफर

Bikaner School Van Accident: बीकानेर जिले के पूगल थाना क्षेत्र में बच्चों से भरी एक निजी स्कूल की कैंपर गाड़ी टायर फटने से पलट गई। हादसे में 16 बच्चे घायल हो गए, जिनमें से 14 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है।
2 min read
Google source verification
Bikaner accident

Bikaner Accident: हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन (फोटो-पत्रिका)

बीकानेर। निजी स्कूल के बच्चों को बालवाहिनी की जगह कैम्पर गाड़ी में भरकर घर ले जाना गुरुवार को भारी पड़ गया। पूगल क्षेत्र में बच्चों से भरी गाड़ी टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में करीब 16 बच्चे घायल हो गए। इनमें 14 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया।

हादसा नेशनल हाईवे पर पूगल-आरडी 682 के बीच एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। पुलिस के अनुसार पूगल के एक निजी स्कूल में छुट्टी होने के बाद करीब 25 बच्चों को उनके घर छोड़ा जा रहा था। इसी दौरान कैम्पर का टायर फट गया और गाड़ी पलट गई। कैम्पर पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

15 दिन में तीसरा मामला

छत्तरगढ़ और पूगल क्षेत्र में पिछले 15 दिनों में निजी स्कूलों की कैम्पर गाड़ियों से जुड़ा यह तीसरा हादसा बताया जा रहा है। लगातार सामने आ रहे मामलों से अभिभावकों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि कई स्कूल संचालक बच्चों को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराने के बजाय कम खर्च में कैम्पर जैसी गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

सुरक्षा मानकों पर सवाल

कैम्पर गाड़ियों में बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाने और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के आरोप लग रहे हैं। जागरूक लोगों और अभिभावकों ने प्रशासन व शिक्षा विभाग से स्कूल वाहनों की जांच कराने तथा नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जिम्मेदारी तय करने की मांग

हादसे के बाद एक बार फिर निजी स्कूलों में बच्चों के परिवहन की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अभिभावकों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद यदि समय रहते जांच और कार्रवाई हो तो ऐसे हादसों को रोका जा सकता है। लोगों ने स्कूल वाहनों की फिटनेस, क्षमता और सुरक्षा मानकों की नियमित जांच की मांग की है।

इनको किया रेफर

हादसे में शिवा 7, टीना 13, दिव्या 14, गोविंद 15, जयंत 6, संध्या 5, सवाईसिंह 45, लोकेन्द्र 8, दीपक 5, रितू 6, रविकांत 11, सुरेश 13 वर्ष घायल हुए हैं, जिन्हें पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग