15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sirohi Accident: सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, ट्रेलर, लोडिंग टेम्पो और 2 बाइक की भिड़ंत, 1 घायल

सिरोही के रेवदर में बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर के पास नेशनल हाईवे पर ट्रेलर, लोडिंग टेंपो और दो बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 1 युवक गंभीर रूप से घायल है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Road accident

हादसास्थल का फोटो: पत्रिका

2 Bike Collision In Revdar Sirohi: राजस्थान के सिरोही जिले के रेवदर क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर के पास नेशनल हाईवे पर ट्रेलर, लोडिंग टेंपो और 2 मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि 2 लोगों की मौत हो गई और 1 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार ये हादसा नागाणी-रेवदर मार्ग पर बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर के पास हुआ। इस मार्ग से वाहन गुजर रहे थे। इसी दौरान ट्रेलर, लोडिंग टेंपो और दो बाइक आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। वहीं 1 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने लगी। लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही रेवदर थाने से एएसआई गणेश राम पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को बाहर निकाला। इसके बाद घायल को इलाज के लिए रेवदर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों को भी अस्पताल ले गए। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाने के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। भीड़ बढ़ने से हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात को दोबारा सुचारु करवाया। फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक जानकारी में तेज रफ्तार के कारण ट्रेलर, लोडिंग टेंपो और दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। अब पुलिस ये भी पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना किस परिस्थिति में हुई। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग