8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sirohi Crime : पुलिस कस्टडी से फरार युवक गिरफ्तार, हेड कॉन्स्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Sirohi Crime : आबूरोड के निकटवर्ती तलहटी क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा से फरार युवक शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस प्रकरण में एक हेड कॉन्स्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
2 min read
Google source verification
sirohi abu road police custody escaped youth arrested 3 policemen suspended

Sirohi Crime : आबूरोड. पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार। फोटो पत्रिका

Sirohi Crime : आबूरोड के निकटवर्ती तलहटी क्षेत्र में मौका तस्दीक के दौरान गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए एक युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना पुलिस ने उसे मोबाइल छीना-झपटी के मामले में गिरफ्तार किया था और वह रिमांड पर चल रहा था। इधर, पुलिस अधीक्षक ने इस प्रकरण में विभागीय जांच के चलते एक हेड कॉन्स्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने शनिवार देर शाम सदर थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी रवि मोबाइल चोरी के प्रकरण रिमांड पर चल रहा था। गुरुवार को उसे तलहटी क्षेत्र मेें मौका तस्दीक के लिए लेकर गए थे। उस समय पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया था।

सिरोही पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्रसिंह ने बताया कि उसे गिरफ्तार करने के लिए सदर थानाधिकारी प्रदीप डागा, शहर थानाधिकारी हरचंदराम देवासी और रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत के नेतृत्व में 11 टीमें गठित की गई और अलग-अलग स्थानों पर रवाना किया गया। आज सुबह पिंडवाड़ा के बसंतगढ़ के पास से रवि को गिरफ्तार किया। इस मामले में विभागीय जांच के चलते एक हेड कॉन्स्टेबल और दो कांस्टेबल को निलंबित किया है।

यह था मामला-

पुलिस के अनुसार 1 जुलाई, 2026 को हिंडोन सिटी निवासी पीयूष कुमार गुप्ता ने थाना आबूरोड सदर पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 जून की रात वह अपने साथी सचिन के साथ मुखरी माताजी मंदिर में दर्शन के बाद पहाड़ी क्षेत्र में घूम रहा था। तभी चार-पांच युवकों ने उनसे मोबाइल फोन और सचिन का पर्स छीन लिया, जिसमें करीब दो हजार रुपए थे। भागते समय उन्होंने मारपीट भी की थी। इस मामले में 6 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर आबूरोड के दानवाव निवासी रवि गरासिया और अंकित शर्मा को सादड़ी, पाली से गिरफ्तार किया था।

चाकू मारने की वारदात, आरोपी गिरफ्तार

क्राइम की एक न्यूज के अनुसार स्वरूपगंज क्षेत्र में दिनदहाड़े चाकू मारकर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 30 घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में गठित विशेष टीम सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी तक पहुंची। पुलिस के अनुसार 5 अगस्त को दोपहर करीब 2.30 से 3 बजे के बीच शक्ति सिंह अपने पिता लक्ष्मण सिंह की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान एक युवक सामान लेने आया। सामान देने से मना करने पर वह लौट गया, लेकिन कुछ देर वाद वापस आकर लक्ष्मण सिंह पर पीछे से चाकू से हमला कर फरार हो गया। हमले में लक्ष्मण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह चौहान एवं वृत्ताधिकारी भंवरलाल चौधरी के सुपरविजन में गठित टीम ने जांच शुरू की और आरोपी बिबल उर्फ काकाति गमेती (19) निवासी निम्बली फली, वाटेरा (थाना रोहिड़ा) को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले की जांच जारी है।