25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sirohi News: विवाहिता कुएं में कूदी, ग्रामीणों ने रस्सी फेंकी लेकिन नहीं पकड़ी, हुई मौत

सिरोही के बड़गांव में शनिवार शाम एक विवाहिता ने जवाई नदी किनारे स्थित कृषि कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने रस्सी डालकर बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। महिला को कुछ घंटे पहले ही उसका पति पीहर छोड़कर गया था।
2 min read
Google source verification
Sirohi News

Sirohi : मृतका संतोष कंवर (फाइल फोटो-पत्रिका नेटवर्क)

सिरोही। जिले के शिवगंज क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक विवाहिता ने जवाई नदी के किनारे स्थित कृषि कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकालकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार घटना शिवगंज के निकट बड़गांव की है। मृतका की पहचान 36 वर्षीय संतोष कंवर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बड़गांव की रहने वाली थी और उसका विवाह वरावल गांव में हुआ था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह ही उसका पति उसे पीहर छोड़कर गया था। शाम करीब पांच बजे वह अचानक घर से बाहर निकल गई।

बचाने के लिए ग्रामीण पीछे दौड़े

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार कुछ लोगों ने संतोष कंवर को जवाई नदी की ओर तेजी से जाते देखा। संदेह होने पर ग्रामीण उसके पीछे दौड़े और उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह उनसे पहले ही नदी किनारे स्थित खुले कृषि कुएं तक पहुंच गई और उसमें छलांग लगा दी।

महिला ने नहीं पकड़ी रस्सी

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल बचाने के प्रयास शुरू किए। ग्रामीणों ने कुएं में रस्सी डालकर महिला को पकड़ने के लिए आवाज लगाई, लेकिन उसने रस्सी नहीं थामी। कुछ ही देर में वह पानी में डूब गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मोर्चरी में रखा गया शव

सूचना पर शिवगंज थाना पुलिस के प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद महिला का शव कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से शव को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।

यह वीडियो भी देखें :

मानसिक रूप से परेशान थी महिला

मृतका के पिता भंवर सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान रहती थी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह ही उसका पति उसे पीहर छोड़कर गया था, लेकिन शाम को यह दुखद घटना हो गई। संतोष कंवर अपने पीछे 15 वर्षीय दिव्यांग पुत्र को छोड़ गई है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है, हालांकि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग