2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिरोही: होटल के बाहर 3 दिन से खड़े ट्रक में मिला चालक का शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा

सिरोही जिले में पिंडवाड़ा के वीरवाड़ा में होटल के बाहर तीन दिन से खड़े ट्रक के केबिन में चालक अनिल कुमार (51) का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी फैल गई। पंक्चर मिस्त्री की सतर्कता से मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने शीशा तोड़कर शव बाहर निकाला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
2 min read
Google source verification
Truck Driver Found Dead

हाईवे की होटल पर खड़ा ट्रक (पत्रिका फोटो)

सिरोही: पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के वीरवाड़ा गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक होटल के बाहर खड़े ट्रक में चालक का संदिग्ध परिस्थितियों में नग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक का शीशा तोड़कर शव को बाहर निकाला तथा पिंडवाड़ा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया।

तीन दिन से एक ही जगह खड़ा था ट्रक

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अनिल कुमार (51), निवासी कुरल खुंडियां, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। अनिल कुमार 20 जुलाई को चेन्नई से माल लेकर पाली पहुंचे थे। इसके बाद 27 जुलाई को माल खाली करके वे गुजरात के साणंद के लिए रवाना हुए थे। 29 जुलाई को वीरवाड़ा के पास स्थित एक होटल के बाहर उन्होंने अपना ट्रक खड़ा किया और विश्राम करने लगे। तब से ट्रक लगातार वहीं खड़ा रहा।

पंक्चर मिस्त्री की सतर्कता से हुआ खुलासा

शुक्रवार को होटल के पास स्थित टायर पंक्चर की दुकान पर आए एक ग्राहक के वाहन को निकालने के लिए पंक्चर मिस्त्री ने ट्रक हटाने की आवाज लगाई। जब केबिन से कोई जवाब नहीं मिला, तो मिस्त्री ने ट्रक पर चढ़कर अंदर देखा। केबिन के अंदर चालक अचेत और नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। मिस्त्री ने तुरंत होटल संचालक को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने ट्रक का शीशा तोड़ा और चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वाहन से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। शनिवार को मृतक के पुत्र अमन कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की।
पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का सही खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग