6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिरोही के आबूरोड में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला पकड़ी गई, पूछताछ में कबूला सच

सिरोही जिले की आबूरोड सदर थाना पुलिस ने एक होटल के पीछे स्थित एक मकान से अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला को पकड़ा है। पुलिस उसकी पहचान की पुष्टि के बाद प्रत्यावर्तन की कार्रवाई कर रही है।
2 min read
Google source verification
abu road illegal bangladeshi woman caught

Abu Road Sadar Police Station Sirohi (Patrika File Photo)

आबूरोड (सिरोही): राजस्थान के सिरोही जिले में सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आबूरोड सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक होटल के पीछे स्थित मकान से अवैध रूप से रह रही 34 वर्षीय बांग्लादेशी महिला को पकड़ा है। महिला के पास से बांग्लादेश का राष्ट्रीय पहचान पत्र बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान महिला ने स्वीकार किया कि वह बिना किसी वैध कागजात और पासपोर्ट के अवैध तरीके से सीमा पार कर भारत में घुसी थी।

जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, गत 3 अगस्त को पुलिस को आबूरोड स्थित 'आबू इन' होटल के पीछे बने मकान की पहली मंजिल पर संदिग्ध महिला के छिपे होने की सूचना मिली थी। आबूरोड सदर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को दस्तयाब किया। शुरुआती पूछताछ के दौरान जब महिला पुलिस के सवालों का कोई स्पष्ट और संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी, तो उसे सुरक्षा और अग्रिम जांच के दृष्टिकोण से 'वन स्टॉप सखी सेंटर' सिरोही स्थानांतरित कर दिया गया।

सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त पूछताछ में खुला राज

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए 4 अगस्त को विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सुरक्षा एजेंसियों ने महिला से संयुक्त रूप से कड़ा मुकाबला और गहन पूछताछ की। इस जांच दल में जिला विशेष शाखा सिरोही, इंटेलीजेंस ब्यूरो सिरोही, सी-पहचान जोन यूनिट सिरोही तथा जॉइंट इंटरोगेशन सेंटर के अधिकारी शामिल थे।

कड़ी पूछताछ के बाद महिला ने अपनी वास्तविक पहचान उजागर की। उसने अपना नाम रीमा (34 वर्ष), पुत्री अब्दुलाह उर्फ साजन मिया, निवासी ढाका नारगंझ, जिला कालीबाजार (बांग्लादेश) बताया। महिला ने यह भी स्वीकार किया कि उसके पास भारत में प्रवेश करने का कोई वैध वीजा या दस्तावेज नहीं था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से बांग्लादेश का राष्ट्रीय परिचय पत्र मिला है, जिससे उसके विदेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई है। महिला को वापस बांग्लादेश भेजने (प्रत्यावर्तन) के लिए सिरोही पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल पश्चिम बंगाल, गृह विभाग तथा आसूचना ब्यूरो पश्चिम बंगाल से संपर्क साधकर आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ यह विशेष चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। SP पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई भी संदिग्ध विदेशी नागरिक या व्यक्ति बिना सत्यापन के रहता हुआ दिखाई दे, तो उसकी तुरंत सूचना सिरोही पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9530431323 पर दें।