बीकानेर

नौनिहालों ने गटकी दो बूंद जिन्दगी की

आज से घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो वैक्सीन  
less than 1 minute read
Pulse Polio Maha Abhiyaan
नौनिहालों ने गटकी दो बूंद जिन्दगी की

बीकानेर. स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को पल्स पोलियो महाअभियान के तहत पल्स पोलियो बूथों पर 5 वर्ष तक के बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन की 2 बूंद पिलाई। जिला अस्पताल में पीएमओ डॉ. बीएल हटीला व आरसीएचओ डॉ. रमेश गुप्ता ने अभियान शुरू किया। डॉ. इंदिरा प्रभाकर, डॉ. मंजूलता शर्मा व डॉ. विजयलक्ष्मी व्यास ने भी बच्चों को ओपीवी पिलाई। आरसीएचओ डॉ. रमेश गुप्ता ने बताया कि जिले में 1513 स्थाई बूथ, 95 मोबाइल टीम, 290 सुपरवाइजर व 6090 वैक्सीनेटर्स की सहायता से बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। मुख्य रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भी ट्रांजिट बूथ की सहायता से बच्चों पोलियो रोधी खुराक दी गई।

आज भी पिलाएंगे दवा
सीएमएचओ डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि 11 व 12 मार्च को पोलियो बूथ पर कार्यरत चार सदस्यीय दल की दो टीमें घर-घर जाकर वंचित बच्चों को ओवीसी पिलाएंगी।

बीएसएफ परिसर में ११५ बच्चों ने पी दवा
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के क्षेत्रीय मुख्यालय परिसर में रविवार को पोलियो रोधी दवा पिलाकर राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया गया। बीएसएफ कैम्पस में बावा अध्यक्ष भंवर कंवर ने बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन पिलाकर अभियान की शुरुआत की। अभियान में 5 वर्ष तक के 115 बच्चों को बीएसएफ कैम्पस में दवा पिलाई गई।

Updated on:
11 Mar 2019 10:46 am
Published on:
11 Mar 2019 10:46 am