बीकानेर

बाइक चोरी का संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद

बीकानेर. गजनेर रोड स्थित डूडी पेट्रोल पंप के सामने से शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक कोचिंग संस्थान के आगे खड़ी मोटर साइकिल को चोर चुरा कर ले गया।
2 min read
bikaner news
बाइक चोरी का संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद

बीकानेर. गजनेर रोड स्थित डूडी पेट्रोल पंप के सामने से शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक कोचिंग संस्थान के आगे खड़ी मोटर साइकिल को चोर चुरा कर ले गया। चोरी की यह घटना कोचिंग संस्थान में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना की रिपोर्ट मुक्ता प्रसाद निवासी अध्यापक नवीन सोनी ने नयाशहर थाने में शनिवार को दर्ज करवाई। सोनी ने बताया कि उसकी मोटर साइकिल कोचिंग संस्थान के बाहर खड़ी थी, जिसे एक व्यक्ति ने दूसरी चाबी से खोलकर चुरा लिया। सोनी ने आरोपी की फोटो और वीडियो फुटेज नयाशहर थाना पुलिस को उपलब्ध करवाए है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश कर रही है। इस बारे में हिस्ट्रीशीटरों से भी पूछताछ की जाएगी।

युवक की आंखों में मिर्ची डालने के मामले ने पुलिस को छकाया

बीकानेर. लालगढ़ गुरुद्वारे के पास एक युवक की आंखों में मिर्ची डालकर छीना-झपटी करने के मामले ने पुलिस को खूब छकाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस इस मामले की हकीकत जानने में जुट गई है। सीआइ ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि शाम को करीब साढ़े चार बजे सूचना मिली थी कि लालगढ़ गुरुद्वारे के पास एक युवक के साथ दो बाइक सवार मारपीट कर रहे हैं। आरोपियों ने युवक की आंखों में मिर्ची डालकर उससे नकदी व अन्य सामान छीन ले भागे। पुलिस टीम गुरुद्वारे के पास पहुंची तो वहां उसे कोई नहीं मिला। पीडि़त भी वहां से जा चुका था। सीआइ ने बताया कि मौकास्थल का निरीक्षण पर पृथमदृष्टया लगता है कि घटनाक्रम कुछ तो जरूर है लेकिन पीडि़त के सामने आने पर ही हकीकत सामने आएगी। पुलिस पीडि़त का पता लगा रही है।

फायरिंग की भी चर्चा
युवक के साथ मारपीट व छीना-झपटी की घटना हुई है। पुलिस को मौके पर मिर्ची बिखरी मिली है। पुलिस इस पूरे मामले का पटाक्षेप करने में जुट गई है। इस मामले को लेकर चर्चा यह है कि घटनास्थल पर आरोपियों ने हवाई फायर भी किए थे लेकिन पुलिस हवाई फायर होने से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि मौकास्थल पर मिर्ची का पाउडर बिखरा मिला है।

Updated on:
14 Apr 2019 11:16 am
Published on:
14 Apr 2019 11:16 am