बीकानेर

रैली निकाल अम्बेडकर का स्मरण

बीकानेर. यहां अम्बेडकर जयंती पर रविवार को विभिन्न संगठनों ने पुष्पांजलि देकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
less than 1 minute read
bikaner news

बीकानेर. यहां अम्बेडकर जयंती पर रविवार को विभिन्न संगठनों ने पुष्पांजलि देकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अम्बेडकर सर्किल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुए। कई संगठनों ने रैली निकाली। दोपहर को एससी-एससी वर्ग के संगठनों ने पाबू बारी से रैली निकाली। यह पाबूबारी से होती हुई कोटगेट, केईएम रोड आदि से अम्बेडकर सर्किल पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में लोग तिरंगा के साथ संगठन के झंडे लिए चल रहे थे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से वाहन रैली में पुष्पवर्षा की गई। दोपहर को अम्बेडकर सर्किल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ।

Published on:
14 Apr 2019 03:25 pm