बीकानेर

पौने दो लाख मनरेगा श्रमिकों के बैंक खाते आधार से जुड़ेंगे

कार्य योजना तैयार : जिला परिषद सीईओ ने दिए कार्रवाई के निर्देश जिले में मनरेगा श्रमिक - 393461 खाते आधार से लिंक - 208528 खाते आधार से लिंक होने शेष - 184933
less than 1 minute read
Apr 27, 2019
bikaner news
पौने दो लाख मनरेगा श्रमिकों के बैंक खाते आधार से जुड़ेंगे

बीकानेर. मनरेगा श्रमिकों के बैंक खातों के आधार से जुडने में आ रही दिक्कतें दूर होगी। जिला परिषद ने इसके लिए कार्य योजना तैयार की है। शेष रहे एक लाख ८४ हजार ९३३ श्रमिकों के बैंक खाते जल्द ही आधार से जोडे़ जाएंगे। जिला परिषद सीईओ नरेन्द्र पाल सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में आधार से लिंक होने से शेष रहे बैंक खातों को जल्द जुड़वाने की कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

सीईओ ने पंचायत समिति स्तर से आए एबीपीएस नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामसेवक, कनिष्ठ लिपिक की ओर से श्रमिकों के बैंक के सहमति पत्र फॉर्म भरवाकर संबंधित बैंक में उपलब्ध करवाने की कार्रवाई पंचायत समिति स्तर से जल्द करवाई जाए। बैठक में बैंक खातों को आधार से लिंक करवाने में आ रही दिक्कतों और उनके समाधान को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। बैठक में मनरेगा के अधिशासी अभियंता (ईजीएस) सुरेश खत्री, विभिन्न बैंकों के अधिकारी-प्रतिनिधि और पंचायत समिति स्तर के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

Published on:
27 Apr 2019 06:06 am