बीकानेर

31 अक्टूबर को दो घंटे के लिए खुले रहेंगे स्कूल

bikaner news: मनाया जाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस, होंगे कई कार्यक्रम  
less than 1 minute read
Oct 30, 2019
Schools will be open for two hours on October 31
Schools will be open for two hours on October 31

बीकानेर.

राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुरुवार को दो घंटे के लिए राजकीय विद्यालय खुले रहेंगे। इस दिन कई कार्यक्रम होंगे। इस दिन सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए निर्देशानुसार 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर प्रदेश के सभी विद्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। साथ ही इसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि भी है, एेसे में विद्यालयों में विशेष सभाओं का आयोजन किया जाएगा। हलांकि स्कूलों में मध्यावधि अवकाश चल रहे हैं, इस कारण शिक्षकों को अपने मुख्यालय के समीप स्थित स्कूल में उपस्थिति देने की छूट प्रदान की गई है।

यह रहेंगे कार्यक्रम

31 अक्टूबर को सुबह 9 से 11 बजे तक होने वाले कार्यक्रमों में दस मिनिट की प्रार्थना सभा होगी। पटेल व इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व पर 20 मिनिट का कार्यक्रम होगा। एकता दौड़ 30 मिनिट की होगी। साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता, व दोनों व्यक्तित्वों के योगदान पर प्रश्नोत्तरी, निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का कार्यक्रम एक घंटे चलेगा। प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आगामी बाल सभाओं में सम्मानित किया जाएगा।

Published on:
30 Oct 2019 06:00 am