बीकानेर

बीकानेर : लहसुन प्याज के भाव निकाल रहे आंसू

bikaner news: बीकानेर. आम आदमी की थाली से जायका गायब होता जा रहा है। खासकर प्याज, लहसुन, हरा धनिया, शिमला मिर्च, टमाटर के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं। प्याज एक बार फिर से आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। 55 रुपए किलो तक पहुंचे प्याज के भाव
2 min read
bikaner news: The flavor of the common man is getting out of reach
बीकानेर : आमजन की थाली में पहुंच से दूर हो रहा जायका; लहसुन प्याज के भाव निकाल रहे आंसू

बीकानेर. आम आदमी की थाली से जायका गायब होता जा रहा है। onion and garlic खासकर प्याज, लहसुन, हरा धनिया, शिमला मिर्च, टमाटर के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं। प्याज एक बार फिर से आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है।bikaner sabji mandi आसमान छू रहे भाव थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आवक कम होने से दामों में इन दिनों भारी उछाल आ रहा है।खासकर महाराष्ट्र के नासिक में भारी बारिश के कारण फसलें चौपट हो रही है। आने वाले दिनों में प्याज के दामों मंे और उछाल आने की संभावना बताई जा रही है।

देशभर में प्याज की आपूर्ति नासिक से होती है। जहां का प्याज अपनी उम्दा किस्म के लिए देशभर में पहचान रखता है, हर साल बंफर फसल होने से दाम आम आदमी की पहुंच में रहते है, लेकिन इस बार नासिक में हो रही भारी बारिश से हुए खराबे के कारण प्याज ने किसानों से लेकर व्यापारी, थोक व खुदरा दुकानदारों तक को रुला दिया है। बीकानेर में इन दिनों राजस्थान के मथानिया का प्याज ही आ रहा है, जिसका भंडारण पूर्व हो रखा है। गहरे लाल रंग के इस प्याज के दाम भी थोक में 45 व खुदारा में 55 रुपए किलो है।
बोरियों तक सीमित
कभी सीजन में 50 से 75 टन तक प्याज आता था, आज वो आवक घटकर महज 75 से 100 बोरियों तक सीमित रह गई है। एक बोरी में महज 50 किलो प्याज होते है। जबकि एक बड़ी गाड़ी में 18 टन प्याज आता है।
प्याज विक्रेता संजय रुपेला के अनुसार बारिश की मार ने कमर तोड़ दी है, यही वजह है कि प्याज की आवक बहुत कमजोर है और दाम आसमान छू रहे है। नासिक से बीकानेर आने वाला प्याज श्रीगंगानगर के साथ ही पंजाब तक जाता है।
लहसुन में भी तेजी
नासिक से प्याज के साथ ही लहसुन आता है। लेकिन इस बार लहसुन की फसल भी बारिश से प्रभावित है। इस कारण लहसुन के भावों में भी तेजी लगातार जारी है। इसके थोक दाम भी 140 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए है। बीते साल इसी माह में 80 रुपए प्रति किलो तक खुदरा भाव थे। इसी तरह उदयपुर संभाग में भारी बारिश के कारण हरा धनिया के दाम में भारी उछाल है। बाजार में धनिया का खुदरा दाम 300 रुपए प्रति किलो है।

पुराने की बिक्री
बाजारों में इन दिनों मथानिया व सीकर का प्याज आ रहा है। मथानिया का प्याज पुराना है, लेकिन दाम नासिक के प्याज के समान ही है। बताया जा रहा है कि पुराना भंडारण हो रखे प्याज को अब बेचा जा रहा है। इन दिनों आ रहे प्याज की क्वालिटी से ग्राहक भी संतुष्ट नहीं है।

इन पर भी असर
सब्जियां थोक खुदरा
तौरु ५०-६० ८०
खीरा २२-२५ ३०-४०
शिमला
मिर्च ४० ६०
टमाटर २५-२६ ४०
(यह सब्जियां भी नासिक से आती है)

Published on:
25 Sept 2019 09:17 am