बीकानेर

एक रात में छह बंद मकानों के ताले टूटे

कोतवाली थाना क्षेत्र के गोलछा मोहल्ले का मामला  
less than 1 minute read
Nov 08, 2019
bikaner news- theft in six house
एक रात में छह बंद मकानों के ताले टूटे

बीकानेर. शहर में चोरों ने आमजन की नाक में दम कर रखा है। पुलिस प्रशासन की उदासीनता के चलते चोर हर दिन एक नई वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस चोरी की वारदात का खुलासा नहीं कर पाती, तब तक चोर दो-तीन नई वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। चोरों ने शहर से गांव तक डेरा डाल रखा है। हालात यह है कि चोर अति व्यस्तम इलाकों और थानों के नजदीक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। बुधवार की रात चोरों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के गोलछा मोहल्ले में एक साथ छह घरों में सेंधमारी की।

स्थानीय निवासी सुरेन्द्र कोचर ने बताया कि गोलछा मोहल्ले में मोहित खजांची, नेमचंद खजांची, सुरेन्द्र गुलगुलिया, मोहन रांका एवं भरत बोथरा के मकानों के बुधवार को चोर ताले तोड़कर सामान चुरा कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह पड़ोसियों को मकान के टूटे हुए ताले देखकर लगी। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने पुलिस को सूचना दी।
सीसीटीवी कैमरे में कैद करतूत

चोरों ने बड़े इत्मिनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों की करतूत यहां खजांची भवन में लगे सीसीटीवी में कैद में कैद हो गई। कोतवाली एसएचओ राजकुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में दो लड़के नजर आ रहे है लेकिन उनके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ है। थाना क्षेत्र के नकबजनों से पूछताछ कर रहे हैं। सभी घरवालों के बाहर होने के कारण चोरों ने घरों से कितना माल चुराया है, इसकी जानकारी नहीं मिली है। मकाल मालिकों के आने के बाद ही क्या-क्या सामान चोरी हुआ है, इसका पता चल सकेगा।

Published on:
08 Nov 2019 06:52 am