बीकानेर

लू के थपेड़ो से तापमान बढ़ा, आज आंधी व बारिश की चेतावनी

बीकानेर. भीषण गर्मी का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। पूरे दिन गर्म लू के थपेड़े चलते रहे। लू के थपेड़ो से एकबारगी तो जनजीवन थम सा गया।
less than 1 minute read
bikaner weather alert news
लू के थपेड़ो से तापमान बढ़ा, आज आंधी व बारिश की चेतावनी

बीकानेर. भीषण गर्मी का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। पूरे दिन गर्म लू के थपेड़े चलते रहे। लू के थपेड़ो से एकबारगी तो जनजीवन थम सा गया। लू के थपेड़ो व गर्म हवाओं के चलने से दिन का तापमान एक डिग्री बढ़ा व न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार आगामी दो दिनों में आंधी व बारिश होने की संभावना है।

सुबह से ही सूर्यदेव ने भृकुटी तान रखी थी। जिससे पूरे दिन शहर खूब तपा। जैसे-जैसे दिन गुजरता गया, वैसे-वैसे गर्मी बढ़ती गई। दोपहर में गर्मी अपने पूरे सबाब पर रही। सुबह व शाम को दक्षिणी पश्चिमी हवाओं के चलने से पूरे दिन लोगों को बेहाल कर दिया। लू के चलते सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। गर्मी लोगों को हेलमेट, स्कार्फ एवं कपड़े से ढके चेहरों को भी बेधती रही। तेज गर्मी के चलते दोपहर में आवश्यक कार्य करने के लिए घरों से निकले।

तेज धूप के चलते लोग यहां-वहां छाया में आसरा खोजते नजर आए। ठंडे पानी और पेय पदार्थो की खपत रही। गन्ने का ज्यूस, छाछ, आइसक्रीम व ठंडे पेय पदार्थो की दूकानों पर लोग सुस्ताते नजर आए। अधिकतम तापमान ४३.७ डिग्री व न्यूनतम तापमान २७.४ डिग्री सेल्सियस रहा।

Published on:
24 Apr 2019 06:30 am