बीकानेर

बीकानेर के गांव में पारा पहुंचा 50 डिग्री

bikaner weather news- बीकानेर के गांव में पारा पहुंचा 50 डिग्री  
less than 1 minute read
Jun 21, 2019
bikaner weather news- Temperature reached 50 degree
बीकानेर के गांव में पारा पहुंचा 50 डिग्री

बीकानेर/बज्जू. बज्जू मुख्यालय से करीब 150 किलोमीटर दूर बज्जू तहसील के बॉर्डर के गांव रणजीतपूरा में गुरुवार को पारा दिखाने वाली घड़ी में पारा 50 डिग्री से भी पार दिखाया। रणजीतपूरा के कैप्टन श्रेयांस गांधी मेमोरियल स्कूल में लगी घड़ी में दोपहर 3 बजे से 4.15 तक पारा 50 डिग्री दिखाया। ग्रामीण राजेश बिश्नोई ने बताया कि गुरुवार को सुबह से शाम तक सूर्य देवता जोरदार चमकते रहे जिससे दिनभर गर्मी का दौरे रहा।


लूणकरणसर तहसील क्षेत्र में गुरुवार शाम को आए धूल भरी आंधी के बवण्डर से पूरे इलाके के जनजीवन का अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज आंधी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार शाम करीब ६ बजे बाद आए धूलभरी आंधी के काले-पीले बवण्डर से एकबारगी लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि दिखाई दे रहे बवण्डर की गति कुछ धीमी होने से लोगों ने राहत की सांस ली। आंधी के रेत से चारों और धूल ही धूल होने से लोगों की काफी परेशानी हुई। घरों में धूल भरने महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि आंधी से गर्मी के पारे में गिरावट से कुछ राहत भी मिली। तेज आंधी से किसानों के खेतों व घरों की बाड़े उडऩे से नुकसान हुआ है।

खोखराणा में गुरुवार शाम को अचानक मौसम का हुआ बदलाव जिसके कारण कई हिस्सों में तेज आंधी ने तबाही मचाई। आंधी से कई जगहों पर बिजली गुल हो गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बीते कुछ दिनों से यहां तेज गर्मी पड़ रही है। एक दो दिनों से आसमान में हल्के बादल छा रहे थे। जिससे लोग उमस से परेशान थे। दोपहर के समय में किसानों ने देखते-देखते अचानक धुल भरी तेज आंधी चलनी शुरू हो गई लेकिन फिर भी बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी।

Published on:
21 Jun 2019 06:06 am