बीकानेर

प्रदेश में फिर से बीकानेर सबसे गर्म

bikaner news- बीकानेर. एक तरफ तो प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर चल रहा है तो वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर जिले में पारा 40 डिग्री के पार है।
less than 1 minute read
Sep 15, 2019
Temperature rise again
प्रदेश में फिर से बीकानेर सबसे गर्म

बीकानेर. एक तरफ तो प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर चल रहा है तो वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर जिले में पारा 40 डिग्री के पार है। प्रदेश के सभी जिलों में बारिश से पारा 40 डिग्री के नीचे आ गया तो वहीं बीकानेर में भीषण गर्मी के चलते पारा ४० के पार पहुंचने लगा है। जिससे तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई। शनिवार को बीकानेर जिला प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। शहर में गर्मी के तेवर फिर से तेज हो गए है और सुबह से ही तेज धूप रही।

दोपहर में हवाएं नहीं चलने से शहरवासी दिनभर उमस व गर्मी से परेशान रहे। तपिश व उमस के चलते पूरे दिन शहरवासियों को पसीने छूटते रहे। दिन में लोग जरुरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। दोपहर में 12 से 4 के दौरान सड़कों पर आवाजाही भी कम रही। अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

जिला तापमान
बीकानेर 40.2

श्रीगंगानगर 39.9

चुरू 38.6

जैसलमेर 38.5
जोधपुर 34.5

Published on:
15 Sept 2019 06:28 am