बीकानेर

दो दिन और इंतजार करना होगा बीकानेर को पानी का

बीकानेर. नहरबंदी की समाप्ति के बाद हरिके बैराज से छोड़ा गया पानी शुक्रवार मध्य रात्रि को सूरतगढ़ के बिरधवाल हैड (आरडी २४३) पहुंच गया।
less than 1 minute read
Apr 27, 2019
Bikaner will have to wait two days for water
दो दिन और इंतजार करना होगा बीकानेर को पानी का

बीकानेर. नहरबंदी की समाप्ति के बाद हरिके बैराज से छोड़ा गया पानी शुक्रवार मध्य रात्रि को सूरतगढ़ के बिरधवाल हैड (आरडी २४३) पहुंच गया। वहां से शनिवार सुबह पानी को आगे भेजा जाएगा। बिरदवाल हैड बीकानेर से करीब १६५ किमी दूर है। जहां से पानी बीकानेर तीसरे दिन पहुंच जाएगा।

हर विभाग की मानें तो इंदिरा गांधी नहर में वर्तमान में पानी अपने निर्धारित समय के अनुसार ही चल रहा है। इस गति से यह २९ अप्रेल को ही रात तक बीकानेर पहुंच जाएगा। फिलहाल नहर में ८ हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। दो दिन बाद इसकी मात्रा बढ़कर ११ हजार क्यूसेक हो जाएगी।

एक दिन के अन्तराल से आपूर्ति

नहर का पानी बीकानेर पहुंचने के एक दिन बाद शहर की जलापूर्ति सुचारू की जा सकती है। पहले दिन आने वाले पानी को फिल्टर करने के बाद ही पेयजल आपूर्ति के लिए दिया जाएगा। फिलहाल शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में एक-एक दिन के अन्तराल से पानी की आपूर्ति हो
रही है। नहरबंदी २३ अप्रेल को समाप्त हो गई थी। उसी रात को हरिके बैराज से पानी छोड़ दिया गया था। यहा पानी २५ अप्रेल को हनुमानगढ़ के ४९६ आरडी पर पहुंच गया था।

कंवरसेन लिफ्ट में दिया जा रहा
नहर में पानी निर्धारित समय के अनुसार से ही चल रहा है। इसकी गति भी सही है। हनुमानगढ़ से छोडऩे होने के बाद शुक्रवार को पानी बिरदवाल हैड आ गया है। यहां कंवरसेन लिफ्ट नहर में दिया जा रहा है। बीकानेर तक २९ अप्रेल को पहुंच जाएगा।
विनोद मित्तल, मुख्य अभियंता, हनुमानगढ़ (उत्तर)

Updated on:
27 Apr 2019 09:41 am
Published on:
27 Apr 2019 09:41 am