बीकानेर

फास्टैग को लेकर बस चालक और टोलकर्मी भिड़े

bikaner news - जामसर टोल प्लाजा पर मंगलवार को फास्टैग को लेकर एक बस चालक और टोल कर्मियों के बीच झड़प हो गई। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ जामसर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जानकारी के अनुसार एक बस चालक टोल प्लाजा पर फास्टैग को लेकर बहस करने लगा। उसे समझाने की कोशिश की गई तो उसने व उसके साथियों ने बस से सरिये और लाठियां निकालकर टोलकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। इस बीच टोल कर्मियों ने भी बस चालक और साथियों से हाथापाई की। टोल प्लाजा पर झगड़े के बाद करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
less than 1 minute read
फास्टैग को लेकर बस चालक और टोलकर्मी भिड़े
फास्टैग को लेकर बस चालक और टोलकर्मी भिड़े

जामसर थाने में परस्पर मामले दर्ज, एक घंटे तक जाम रहा राजमार्ग

टोल कर्मियों पर लाठी-सरियों से हमला

बीकानेर.

जामसर टोल प्लाजा पर मंगलवार को फास्टैग को लेकर एक बस चालक और टोल कर्मियों के बीच झड़प हो गई। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ जामसर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

जानकारी के अनुसार एक बस चालक टोल प्लाजा पर फास्टैग को लेकर बहस करने लगा। उसे समझाने की कोशिश की गई तो उसने व उसके साथियों ने बस से सरिये और लाठियां निकालकर टोलकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। इस बीच टोल कर्मियों ने भी बस चालक और साथियों से हाथापाई की। टोल प्लाजा पर झगड़े के बाद करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

टोल मैनेजर उदयवीर शर्मा ने कपूरीसर के पालाराम व उसके सहयोगियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उधर कपूरीसर के पालाराम ने टोल कर्मियों पर बस चालक व कंडक्टर पर हमला करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पालाराम ने बताया कि बस पर फास्टैग लगा होने के बावजूद उसे १०-१५ मिनट तक खड़ा रखा गया। टोल कर्मियों से इसका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।

कैमरे में कैद हुई वारदात

टोल प्लाजा पर हुई झड़प वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज देखे। उदयवीर ने बताया कि पहले भी लूणकरनसर थाने में आरोपी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवा रखा है। उन्होंने बताया कि टोल पर फास्टैग प्रणाली से भुगतान होने के बावजूद चालक ने बस को आगे नहीं किया। एेसे में वहां वाहनों की लम्बी कतार लग गई। जामसर थानाधिकारी मान सिंह के अनुसार दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
22 Jan 2020 07:10 am