बीकानेर

चलती ट्रेन से कूदकर भागे दो बंदी

जीआरपी बीकानेर ला रही थी पेशी पर  
less than 1 minute read
captive absconding
चलती ट्रेन से कूदकर भागे दो बंदी

महाजन पुलिस ने दो किमी पीछा कर दबोचा

बीकानेर. महाजन. ट्रेनों में चोरी के मामले में गिरफ्तार दो बंदी शुक्रवार को महाजन के पास चलती ट्रेन से कूद कर भाग गए। राजकीय रेलवे पुलिस बंदियों को हनुमानगढ़ से बीकानेर पेशी के लिए ला रही थी। बाद में महाजन पुलिस ने सीएलजी सदस्यों की मदद से दो किलोमीटर पीछा कर दोनों कैदियों को दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक हनुमानगढ़ जीआरपी के हैड कांस्टेबल कल्याणसिंह व दो कांस्टेबल आरोपी डबवाली मंडी निवासी संजय उर्फ सोम धाणक एवं डबवाली गोरीवाला निवासी मोनू सेठी उर्फ रवि अरोड़ा को कालका-बाड़मेर एक्सप्रेस में ला रहे थे। टे्रन के महाजन स्टेशन से रवाना होते ही दोनों आरोपी तीनों पुलिसकर्मियों को चकमा देकर ट्रेन से कूद गए। पुलिसकर्मियों ने तुरंत ट्रेन रुकवाकर महाजन थानाप्रभारी ईश्वरसिंह को मामले की सूचना दी। इस महाजन पुलिस ने आरोपियों को शेरपुरा रोड पर घेरकर दबोच लिया। बाद में थाने लाकर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया।

Published on:
30 Nov 2019 06:06 am