बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में विचाराधीन बंदी की मौत

पीबीएम अस्पताल में विचाराधीन बंदी की मौत
less than 1 minute read
Mar 03, 2020
पीबीएम अस्पताल में विचाराधीन बंदी की मौत
पीबीएम अस्पताल में विचाराधीन बंदी की मौत

पीबीएम अस्पताल में विचाराधीन बंदी की मौत

बीकानेर. श्रीगंगानगर केन्द्रीय कारागार में एनडीपीएस मामले में विचाराधीन बंदी की सोमवार को पीबीएम अस्पताल pbm hospital bikaner में इलाज के दौरान मौत हो गई। बीकानेर केन्द्रीय कारागार अधीक्षक परमजीतसिंह सिद्धू ने बताया कि श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान क्षेत्र के मंडखेड़ा निवासी बलराम (50) पुत्र सुरजाराम को श्रीगंगानगर केन्द्रीय कारागार से बीकानेर पीबीएम अस्पताल pbm hospital bikaner चेकअप कराने लाए शुक्रवार को लाए थे। पिछले कई दिनों से उसकी तबियत खराब थी। शुक्रवार को उसे बीकानेर जेल में रखा गया लेकिन उसी दिन उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करा दिया।

रविवार देर रात को उसकी मौत हो गई। बंदी बलराम को एनडीपीएस के मामले में २३ अक्टूबर २०१९ को लालगढ़ जाटान पुलिस ने पकड़ा था। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर सुपुर्द कर दिया।

Published on:
03 Mar 2020 06:06 am