बीकानेर

पीट-पीट कर युवक की हत्या, चार के खिलाफ मामला दर्ज

case against youth murder in bikaner नयाशहर थाना क्षेत्र में एक वृद्धा ने अपने बेटे की हत्या के आरोप में चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वैद्य मघाराम कॉलोनी निवासी संपतदेवी पत्नी चांदरतन ब्राह्मण ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में लक्ष्मीनारायण गोदारा, मीजी महाराज उर्फ विजय कुमार छंगाणी, गोपाल राठी, दीनदयाल नाई पर अपने बेटे महावीर की मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
2 min read
Jul 24, 2019
case
youth murder

बीकानेर. नयाशहर थाना क्षेत्र में एक वृद्धा ने अपने बेटे की हत्या के आरोप में चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वैद्य मघाराम कॉलोनी निवासी संपतदेवी पत्नी चांदरतन ब्राह्मण ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में लक्ष्मीनारायण गोदारा, मीजी महाराज उर्फ विजय कुमार छंगाणी, गोपाल राठी, दीनदयाल नाई पर अपने बेटे महावीर की मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पीडि़ता ने बताया कि उसके दो बेटे थे, जिसमें से एक का पूर्व में निधन हो गया था। अब महावीर एकमात्र बुढ़ापे का सहारा था। २७ मई २०१९ को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और घायलावस्था में घर छोड़ गए।

वारदात के अगले दिन आरोपियों ने घर आकर माफी मांगी जिस पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद २8 मई की रात को आरोपियों ने महावीर के साथ मारपीट की और गली में पटक कर भाग गए। पीडि़ता ने बताया बेटे महावीर को २९ मई को पीबीएम में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पीडि़ता का आरोप
पीडि़ता ने बताया कि आरोपी क्रिकेट सट्टा चलाते हैं। वे उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नयाशहर थाने में लिखित शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामला तक दर्ज नहीं किया। पुलिस अधीक्षक के समक्ष भी गुहार लगाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।

महिला का पर्स छीन ले गए बाइक सवार, मामला दर्ज
बीकानेर. कोतवाली थाना क्षेत्र के उस्तों का मोहल्ले में मंगलवार दोपहर में बाइक सवार एक महिला का पर्स छीन कर भाग गए। बेणीसर बारी निवासी मंजू पत्नी मदनलाल नाई ने कोतवाली थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब सवा १२ बजे वह उस्तों का मोहल्ला से गुजर रही थी। तभी युवकों ने झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन कर ले गए।

जिसमें नकद रुपए, मोबाइल व अन्य कागजात थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


नाबालिग लड़की ने पानी के कुंड में कूदकर दी जान
बीकानेर. जिले के पूगल थाना क्षेत्र में सिरफिरे युवक से परेशान एक नाबालिग छात्रा ने घर में बने पानी के कुंड में कूदकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें कुलदीप नाम के युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अुनसार वार्ड पांच में रहने वाली नाबालिग पुष्पा मेघवाल ने कुंड में कूदकर खुदकुशी कर ली।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस वृत्ताधिकारी खाजूवाला आरपीएस देवानंद मौके पर पहुंचे और शव को कुंड से बाहर निकलवाया। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतका के भाई पूनाराम मेघवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने कुलदीप पुत्र अमीलाल कुम्हार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी कुलदीप को देर शाम को गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
24 Jul 2019 04:59 pm