
संभावित दावेदार----------- डॉ. मीना आसोपा (भाजपा)
विधानसभा क्षेत्र----------- बीकानेर पश्चिम
क्या है विजन------------स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए अधिकाधिक प्रयास
बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से अगर मुझे विधायक बनने का अवसर मिलता है तो मेरी प्राथमिकताएं और कार्य इस प्रकार होंगे।
१. बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में और व्यवस्थाएं, सुविधाओं को सुदृढ़ करना मेरी प्राथमिकता में शामिल होगा।
२. जिला अस्पताल परिसर में ट्रोमा सेन्टर, एमआरआई, सीटी स्केन, डायलासिस सहित आधुनिक और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं शुरु करवाने का प्रयास करुंगी।
३.पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में राजकीय कन्या महाविद्यालय प्रारम्भ करवाना प्राथमिकता में होगा। वहीं बालिकाओं के लिए उच्च अध्ययन की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष प्रयास करुंगी।
४.बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छता, पौधारोपण, सौन्दर्यकरण पर विशेष कार्य करना प्राथमिकता में शामिल होगा।
५. गंगाशहर स्थित गंदे पानी के चान्दमल बाग की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विशेष प्रयास करुंगी।
६. बेरोजगारों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिले, इस पर विशेष कार्य करुंगी।
७. भुजिया, पापड़, ऊन उद्योग सहित स्थानीय उद्योग व्यवसाय और मजबूत तथा सुदृढ हो, इनमें आधुनिक तकनीक और नवीनीकरण को लेकर विशेष प्रयास करना प्राथमिकता में शामिल होगा।
८.बीकानेर पश्चिम विधानसभा में स्थित शताब्दियों पुराने एेतिहासिक और प्राचीन मंदिरों, स्मारकों, तालाबों और धरोहरों के जीर्णोद्धार, संरक्षण को लेकर विशेष प्रयास किया जाएंगे।
९.बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए बेहतर प्रयास किए जाएंगे। इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए प्रयास किए जाएंगे।
१०.सड़क, पानी, बिजली, सीवरेज सिस्टम में और सुधार करने के साथ क्षेत्र की जनता की जो भी कार्यो को लेकर अपेक्षाए होगी उनके लिए भरपूर प्रयास करुंगी और जनता के मन के अनुकूल शहर का सर्वांगिण विकास हो इसके लिए कार्य किए जाएंगे।