बीकानेर

बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन

2 min read
Apr 04, 2022
बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन

महंगाई के विरोध में मोटरसाइकिल व गैस सिलेण्डर की उतारी आरती
शहर कांग्रेस का कलक्ट्रेट पर विरोध, केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

बीकानेर.पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर शहर कांग्रेस कमेटी ने विरोध दर्ज करवाया। सोमवार को शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्टर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और मोटरसाइकिलों व गैस सिलेण्डर को मालाएं पहनाई और तिलक कर उनकी आरती उतारी। इस दौरान केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि आम आदमी महंगाई के बोझ तले दबता जा रहा है। मोटरसाइकिल व रसोई गैस सिलेण्डर अब देखने की वस्तु बनती जा रही है। पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव जिया उर रहमान आरिफ और गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।

ये रहे मौजूद

शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले हुए विरोध प्रदर्शन में राजकुमार किराडू, राजेन्द्र मुंड, आनंद सिंह सोढ़ा, रमजान अली कच्छावा, सुमित कोचर, श्रीलाल व्यास, माशूक अहमद, विक्की चढ्ढा, ललित तेजस्वी, सुभाष स्वामी, गुलाम मुस्तफा, सुनीता गौड, राजकुमारी व्यास, पार्षद नंदलाल जावा, दुर्गादास छंगाण,आजम खान, मनोज किराडू,युनुस अली, किशन तंवर, अरुण व्यास, मनोज चौधरी, नितिन वत्सस, शिव कुमार गहलोत, राहुल जादूसंगत, हरिशंकर नायक, देवकिशन गहलोत, ओम प्रकाश लोहिया,जयकिशन गहलोत, हसन कादरी, रविकांत वाल्मीकि सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अग्रिम संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता आदि शामिल रहे।

निकाला पैदल मार्च, फूंकी बाइक

एनएसयूआई ने कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी गूरजोत संधु व ज़िला अध्यक्ष सुंदर बैरड़ के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने राजकीय डुंगर महाविद्यालय से पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रट तक पहुंचे। गैस सिलेण्डर व बाइक के साथ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बाइक फूंककर महंगाई पर विरोध दर्ज करवाया। प्रदर्शन के दौरान अशोक बुडीया , अशोक मेघवाल, राजेश गोदारा, अभिमन्यु जाखड़ , गणेश गोरछिया, मनोज मूंड, मितेश मूंड , प्रमोद बिशनोई, संजय सेन, राकेश चंगारा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Published on:
04 Apr 2022 09:38 pm
Also Read
View All