बीकानेर

बैण्ड की मधुर धुनों के साथ कलाकारों ने लगाई गुहार

coronavirus- कलक्ट्रेट पहुंचे बैण्ड कलाकार, मिले आर्थिक सहायता  
less than 1 minute read
Jun 04, 2020
बैण्ड की मधुर धुनों के साथ कलाकारों ने लगाई गुहार
बैण्ड की मधुर धुनों के साथ कलाकारों ने लगाई गुहार

बीकानेर. कोरोना वायरस संक्रमण के कारण चल रहे लॉक डाउन और बंद पड़े शादी-विवाह आयोजनों से बैण्ड कलाकारों के सामने अपने घर-परिवार का संचालन करना मुश्किल हो गया है। पिछले तीन माह से इनके समक्ष रोजगार की समस्या बनी हुई है। बुधवार को बैण्ड एसोसिएशन के बैनर तले कलक्ट्रेट पहुंचे बैण्ड कलाकारों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं रखी।

अध्यक्ष शब्बीर अली के नेतृत्व में बैण्ड कलाकारों ने ज्ञापन में बताया कि कोविड-१९ महामारी के कारण बैण्ड कलाकार बेरोजगार हो गए है। घर-परिवार के सदस्यों का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। बैण्ड बजाने के अलावा कोई दूसरा काम न आने के कारण आय प्राप्ति का साधन नहीं है। बैण्ड कलाकारों के परिवार आर्थिक संकटों से जूझ रहे है। बैण्ड कलाकारों ने प्रवासी मजदूरों को केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से दी जा रही मदद की तरह बैण्ड कलाकारों को भी मदद देने की मांग रखी।

कलाकारों ने बैण्ड कलाकारों को आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग कलक्टर से की। बैण्ड के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे कलाकारों ने कलक्टरी में बैण्ड की मधुर स्वर लहरिया भी बिखेरी। इस दौरान हाजी भाई दमामी, सहादत अली, शफी मास्टर, हसन अली, पप्पू स्वामी, मनकू स्वामी, मास्टर हरि सहित बैण्ड एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी और कलाकार शामिल रहे।

Published on:
04 Jun 2020 06:09 am