बीकानेर

बीकानेर में विमंदित महिला ने रेलवे प्लेटफार्म पर दिया शिशु को जन्म

रविवार सुबह ही दिल्ली वाली ट्रेन से बीकानेर पहुंची थी। पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जच्चा व बच्चा स्वस्थ।
2 min read
Disturbed woman in Bikaner was born on the railway platform
बीकानेर में विमंदित महिला ने रेलवे प्लेटफार्म पर दिया शिशु को जन्म

बीकानेर. लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक विमंदित महिला ने शिशु को जन्म दिया। बाद में महिला व बच्चे को जीआरपी पुलिस ने पीबीएम के जनाना अस्पताल में भर्ती कराया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।जीआरपी एसएचओ मूलसिंह ने बताया कि स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक महिला के कराहने की सूचना मिली। पुलिस दल वहां गया तो पता चला कि महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। तब रेलवे महिला कर्मचारी सुमन व गीता के सहयोग से स्टेशन पर ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। बाद में १०८ एम्बुलेंस बुलवाकर जच्चा-बच्चा दोनों को जनाना अस्पताल में भर्ती कराया गया।

केवल नाम ही बता पा रही है महिला

एसएचओ सिंह ने बताया कि महिला विमंदित है, वह केवल अपना नाम संगीता बता पा रही है। इसके अलावा वह कुछ नहीं बता पा रही है। जांच-पड़ताल में पता चला कि महिला रविवार सुबह ही दिल्ली वाली ट्रेन से बीकानेर पहुंची। यहां पहुंचने के कुछ देर बाद उसे प्रसव पीड़ा होने लगी।

कलक्टर को करना पड़ा दखल

जीआरपी महिला व बच्चे को पीबीएम से नारी निकेतन तैयारी में थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने दोनों की स्थिति को देख डिस्चार्ज नहीं किया। इससे पूर्व महिला व बच्चे की सार-संभाल को लेकर जीआरपी व समाजसेवी आदर्श शर्मा चिंतित नजर आए। उन्होंने दोनों को नारी निकेतन भेजने की प्रक्रिया शुरू की। वे इसके लिए नारी निकेतन गए, लेकिन नारी निकेतन कार्यवाहक अध्यक्ष शारदा चौधरी ने बिना आदेश के महिला को दाखिला देने से मना कर दिया।

बाद में जिला कलक्टर ने पहले नारी निकेतन को निर्देश दिए और शाम को एडीएम सिटी के मार्फत महिला व बच्चे को विमंदित गृहसेवा आश्रम, नारी निकेतन में दाखिला देने के आदेश कराए। साथ ही कहा गया कि महिला के डिस्चार्ज होने तक जरूरत के अनुसार केयरटेकर की व्यवस्था करें। इस पूरी प्रक्रिया में करीब आठ घंटे लग गए।

Published on:
28 May 2019 10:22 am