बीकानेर

युवाओं के सामने रोजगार का संकट: अग्रवाल

संभाग स्तरीय कार्यशाला में उद्यमियों से वन टू वन संवाद  
less than 1 minute read
Division level workshop in bikaner
युवाओं के सामने रोजगार का संकट: अग्रवाल

बीकानेर. उद्योग आयुक्त मुक्तानन्द अग्रवाल ने कहा कि राज्य के आर्थिक व सामाजिक विकास में उद्योगों की अहम भूमिका है। विशेष रूप से एमएसएमई क्षेत्र में जो औद्योगिक और सेवा क्षेत्र की इकाइयां काम कर रही है वे रोजगार सृजन करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। रोजगार बढऩे से आय बढ़ती है और राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य रोजगार सृजन करना है। वे शुक्रवार को संभाग स्तरीय उद्यमियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में युवाओं के सामने रोजगार का बड़ा संकट खड़ा है ऐसे में समाज के उद्योगपतियों की भूमिका और भी बड़ी हो जाती है।

उद्यमियों से संवाद की शुरुआत
इस अवसर पर जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि उद्यमियों से संवाद बेहतरीन शुरूआत है। इससे सरकार की औद्योगिक पोलिसी की धरातल पर चर्चा होगी और धरातल की समस्याओं से राज्य सरकार को रूबरू होने का अवसर मिलेगा और इनका समाधान हो सकेगा। गौतम ने कहा कि उद्योगों की अहम भूमिका है क्योंकि उद्योग समृद्व होगा तो जीडीपी बढ़ेगी और जीडीपी बढ़ी तो राज्य समृद्ध हो सकेगा।

इन्होंने भी रखे विचार

इस अवसर पर जिला उद्योग संघ बीकानेर के अध्यक्ष डी पी पच्चीसिया ने बीकानेर उद्योगों व औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में सिडबी, रीको, नाबार्ड,सिंगल विंडो क्लीयरेंस एक्ट, सिंगल विंडो ऑनलाइन प्रणाली, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, निर्यात संवर्धन काउंसिल, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बीआईपीए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। वूलन एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल कल्ला ने वूलन इंडस्ट्री की समस्याएं बताई। उन्होंने कहा कि बीकानेर सीमांत जिला है अत: यहां अतिरिक्त सुविधाएं मिलनी चाहिए। बीकानेर जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने बीकानेर के औद्योगिक विकास पर प्रकाश डाला।

Published on:
30 Nov 2019 06:27 am