बीकानेर

बोलो वाह बन्नाटी वाह…

diwali 2019- दीपोत्सव पर हुआ आग के खेल का हैरत अंगेज प्रदर्शन
less than 1 minute read
Oct 27, 2019
diwali 2019 bannati khel in bikaner city
बोलो वाह बन्नाटी वाह...

बीकानेर. रियासतकालीन परम्परा के तहत बारह गुवाड चौक में दीपोत्सव खेल बन्नाटी का आयोजन हुआ। युवाओं से बुजुर्गो तक ने लकड़ी के दोनों ओर जलती हुई आग के बीच लकड़ी को बीच से पकड़कर हैरत अंगेज कलात्मक प्रदर्शन किए। आयोजन के दौरान चौक प्रांगण में मौजूद दर्शक खिलाडि़यों के साहसिक प्रदर्शन के दौरान उनकी हौसला अफजाई करते रहे।

उस्ताद शिवनाथा मारजा व फागणिया मारजा के चित्रों के पूजन के बाद शुरु हुए बन्नाटी खेल के दौरान एक के बाद एक आठ बन्नाटियों के माध्यम से खिलाडि़यों ने इस पारम्परिक कला का प्रदर्शन किया।

वरिष्ठ खिलाडि़यों के निर्देशन में हुए इस आयोजन के दौरान खिलाडि़यों ने बन्नाटी को एक हाथ से दूसरे हाथ, सिर के उपर से, मुंह के आगे से, पीठ की ओर तथा पांवों के नीचे से बन्नाटियों को निकालकर प्रदर्शन किया। राज्य के ऊर्जा मंत्री डॉ. बुलाकी दास कल्ला भी इस दौरान मौजूद रहे।

वरिष्ठ खिलाडि़यों का सम्मान

आयोजन समिति की ओर से इस दौरान बन्नाटी के वरिष्ठ खिलाडि़यों का सम्मान भी किया गया। आयोजन से जुड़े इन्द्र कुमार ओझा ने बताया कि वरिष्ठ खिलाड़ी सुंदर लाल ओझा, दुर्गा दास ओझा, ईश्वर महाराज छंगाणी, मेघराज ओझा का सम्मान किया गया।

Updated on:
27 Oct 2019 12:01 pm
Published on:
27 Oct 2019 12:01 pm